कुटुंबा विधानसभा चुनाव 2025: क्या कांग्रेस अपने गढ़ को बरकरार रख पाएगी या हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा इस किले को तोड़ पाएगा? जातिगत गतिशीलता, स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की लोकप्रियता के साथ, बिहार की रणनीतिक लड़ाई आश्चर्यचकित करने वाली है!
Kutumba Assembly Election 2025: कुटुंबा विधानसभा सीट (Kutumba Assembly Seat) बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण SC आरक्षित सीट है। यह विधानसभा सीट 192 नंबर की है और 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यह सीट न सिर्फ अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार की राजनीति में एक स्ट्रैटेजिक मोर्चा भी बन चुकी है।
रोजक रहा है कुटुंबा विधानसभा का चुनावी इतिहास
कुटुंबा विधानसभा का चुनावी इतिहास बेहद रोचक रहा है। कभी JD(U) ने यहां जीत हासिल की, कभी कांग्रेस ने वापसी की, और ‘हम’ (Hindustani Awam Morcha) ने भी हाल के चुनावों में दमदार चुनौती पेश की।
पिछली जीत और हार: आंकड़ों में विश्लेषण
2020 कुटुंबा विधानसभा चुनाव
- विजेता: राजेश कुमार (INC)-50,822 वोट
- हारने वाले: श्रवण भुइयां (हम)- 46,409 वोट
- तीसरे नंबर पर: ललन राम (IND)- 20,433 वोट
- जीत का अंतर: 4,413 वोट
खास बात: इस चुनाव में कांग्रेस की जीत बहुत नज़दीकी रही, और ‘हम’ ने मजबूत पकड़ दिखाई।
नोट: एससी समुदाय से आने वाले राजेश कुमार स्नातक तक पढ़ाई किए हैं। उन पर दो मुकदमें चल रहे हैं। उनकी कुल चल अचल संपत्ति करीब 7.49 करोड़ रुपए हैं। उन पर 60 लाख रुपए का कर्जा है।
2015 कुटुंबा विधानसभा चुनाव
- विजेता: राजेश कुमार (INC)- 51,303 वोट
- हारने वाले: संतोष कुमार सुमन (हम) -41,205 वोट
- जीत का अंतर: 10,098 वोट
2010 कुटुंबा विधानसभा चुनाव
- विजेता: ललन राम (JD(U)-42,559 वोट
- हारने वाले: सुरेश पासवान (RJD)- 28,649 वोट
खास बात: कांग्रेस के राजेश कुमार ने मात्र 8,477 वोट हासिल किए।
कुटुंबा विधानसभा का जातीय और राजनीतिक समीकरण
- 1. मुख्य वोटर समुदाय: अनुसूचित जाति (SC)
- 2. महत्वपूर्ण दल: INC, हम, JD(U)
- 3. पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने दो बार जीत दर्ज की है।
- 4. ‘हम’ लगातार दूसरे स्थान पर रही और अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
- 5. JD(U) और RJD का प्रभाव धीरे-धीरे कम हुआ है।
जातीय और सामाजिक समीकरण इस सीट पर चुनावी परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस ने SC समुदाय और स्थानीय मुद्दों को साधकर जीत हासिल की है। वहीं ‘हम’ अब इस सीट पर गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है।
2025 कुटुंबा चुनाव: क्या ‘हम’ कांग्रेस का किला तोड़ पाएगा?
कुटुंबा विधानसभा सीट (Kutumba Assembly Seat) बिहार के SC आरक्षित क्षेत्रों में एक अहम मोर्चा है। कांग्रेस इसे अपना गढ़ मानती है, लेकिन ‘हम’ लगातार चुनौती पेश कर इसे रोचक बनाता जा रहा है। आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और प्रत्याशियों की लोकप्रियता तय करेगी कि कौन होगा विजेता।
