Kuchaikote Assembly Election 2025: कुचायकोट विधानसभा चुनाव 2025 में JD(U) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर। मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटर निर्णायक, देखना होगा किसकी होती है जीत। 

Kuchaikote Assembly Election 2025: कुचायकोट विधानसभा सीट (Kuchaikote Assembly Seat) बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्वाचन क्षेत्र है। यह सीट 102 नंबर की है और इसमें कुचायकोट और पंचदेवरी प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतें आती हैं। इस विधानसभा क्षेत्र का नाम 2008 के परिसीमन से पहले कटेया था। 2008 के परिसीमन के बाद कुचायकोट विधानसभा अस्तित्व में आई। इस सीट पर अब तक कुल 8 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस ने 4 बार, JD(U) ने 3 बार, जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों को 1-1 बार जीत मिली है। वर्तमान विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय (JD(U)) हैं, जिन्होंने 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी काली पांडेय को हराकर यह सीट अपने नाम की थी।

पिछली जीत और हार: आंकड़ों में विश्लेषण

2020 कुचायकोट चुनाव

  •  विजेता: अमरेंद्र कुमार पांडेय (JD(U)-74,359 वोट
  •  हारने वाले: काली पांडेय (INC)-53,729 वोट
  •  तीसरे नंबर पर: सुनिता देवी (RLSP)- 33,533 वोट
  •  जीत का अंतर: 20,630 वोट

नोट: 12वीं पास अमरेंद्र कुमार पांडेय पर 11 आपराधिक केस चल रहे हैं। उनके पास करीब 7 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है और उन पर 93 लाख रुपए का लोन भी है।

2015 कुचायकोट चुनाव

  •  विजेता: अमरेंद्र कुमार पांडेय (JD(U)-72,224 वोट
  •  हारने वाले: काली पांडेय (LJP)- 68,662 वोट
  •  जीत का अंतर: 3,562 वोट

2010 कुचायकोट चुनाव

  •  विजेता: अमरेंद्र कुमार पांडेय (JD(U)-51,815 वोट
  •  हारने वाले: आदित्य नारायण पांडेय (RJD)-32,297 वोट
  •  जीत का अंतर: 19,518 वोट

कुचायकोट विधानसभा का जातीय समीकरण

  •  मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटर: लगभग 35%
  •  कोइरी वोटर भी महत्वपूर्ण
  •  कुल मतदाता: 3,37,302
  •  पुरुष मतदाता: 1,72,458
  •  महिला मतदाता: 1,64,817
  •  थर्ड जेंडर: 27
  •  बूथ: ग्रामीण क्षेत्र 346, शहरी क्षेत्र 0

क्या JD(U) अपनी पकड़ मजबूत रख पाएगी या कांग्रेस वापसी करेगी?

कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान 1972 में 67.8% हुआ था। जातीय और सामाजिक समीकरण हमेशा से कुचायकोट विधानसभा के चुनाव परिणामों को प्रभावित करते रहे हैं। JD(U) ने मुस्लिम और यादव वोटर के साथ गठबंधन कर जीत हासिल की।