चकाई विधानसभा चुनाव 2025: बिहार की इस विधानसभा का इतिहास उलटफेरों से भरा है। 2010 में JMM, 2015 में RJD और 2020 में निर्दलीय ने बाजी मारी। अब 2025 में बड़ा सवाल यह है कि क्या फिर नया चेहरा उभरेगा या सावित्री देवी-सुमित कुमार की टक्कर दोहराएगी?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में चकाई विधानसभा सीट (Chakai Assembly Seat) सबसे रोमांचक सीटों में गिनी जाती है। जमुई जिले की यह सीट कभी किसी एक पार्टी की परंपरागत सीट नहीं रही। यहां के मतदाता हर चुनाव में नया फैसला सुनाते हैं। कभी निर्दलीय (Independent Candidate) को जीत दिलाते हैं तो कभी राजद (RJD) या झामुमो (JMM) को मौका देते हैं। 2025 का चुनाव इस सीट को और भी दिलचस्प बना रहा है क्योंकि यहां का राजनीतिक इतिहास हमेशा उलटफेर से भरा रहा है।

2020: निर्दलीय उम्मीदवार ने किया बड़ा उलटफेर

2020 विधानसभा चुनाव (Chakai Election 2020) में सबसे बड़ा सरप्राइज आया। निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह ने राजद की सावित्री देवी को महज 581 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

  •  सुमित कुमार सिंह: 45,548 वोट
  •  सावित्री देवी (RJD): 44,967 वोट
  •  संजय प्रसाद (JDU): 39,319 वोट

खास बात: यह चुनाव साबित करता है कि चकाई की जनता पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार की छवि पर भरोसा करती है।

नोट: स्नातक तक पढ़े लिखे सुमित कुमार सिंह की कुल संपत्ति 3.68 करोड़ रुपए है और उन पर 60 लाख रुपए का कर्जा भी है। उन पर एक क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड है।

2015: राजद की सावित्री देवी का कमाल

2015 विधानसभा चुनाव में राजद (RJD) ने यहां परचम लहराया। सावित्री देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार सुमित कुमार सिंह को बड़े अंतर से हराया।

  • सावित्री देवी (RJD): 47,064 वोट
  • सुमित कुमार सिंह (IND): 34,951 वोट

खास बात: इस जीत ने चकाई में राजद की एंट्री दर्ज कराई थी।

2010: JMM की ऐतिहासिक जीत

2010 के चुनाव में जेएमएम (JMM) के टिकट पर सुमित कुमार सिंह ने बेहद नजदीकी मुकाबले में जीत हासिल की।

  • सुमित कुमार सिंह (JMM): 21,809 वोट
  • विजय कुमार सिंह (LJP): 21,621 वोट

खास बात: जीत का अंतर सिर्फ 188 वोटों का रहा। यह JMM की बिहार राजनीति में गिनी-चुनी बड़ी जीतों में से एक थी।

चकाई विधानसभा का खास समीकरण

  • 1. यहां कोई स्थायी विजेता नहीं, हर बार नया चेहरा सामने आता है।
  • 2. मतदाता पार्टी से ज्यादा स्थानीय उम्मीदवार और उसके काम पर ध्यान देते हैं।
  • 3. जातीय और भौगोलिक समीकरण यहां चुनाव को और पेचीदा बना देते हैं।

क्यों दिलचस्प है चकाई सीट?

चकाई विधानसभा चुनाव 2025 (Chakai Assembly Election 2025) इसलिए खास है क्योंकि यहां हमेशा राजनीतिक पटकथा बदलती रही है। कभी निर्दलीय जीतते हैं, तो कभी बड़े दल। यही कारण है कि 2025 का चुनाव भी बेहद रोमांचक और सस्पेंस से भरा होगा।