घोसी विधानसभा चुनाव 2025: बिहार की घोसी विधानसभा सीट की राजनीति में 38 साल बादशाहत रखने वाले परिवार को लेफ्ट ने 2020 में सत्ता से बाहर कर दिया। अब 2025 में बड़ा सवाल यह है कि क्या लेफ्ट अपनी पकड़ बनाए रखेगा या राहुल कुमार वापसी करेंगे?
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली है। जहानाबाद जिले की यह सीट पिछले चार दशकों से परिवारवाद (Dynasty Politics) और बदलाव (Change in Politics) की राजनीति का गवाह रही है। यहां 38 साल तक एक परिवार का दबदबा रहा, लेकिन 2015 और 2020 के चुनावों ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए। अब 2025 का चुनाव इस सीट पर और भी दिलचस्प होने वाला है।
2020 चुनाव: लेफ्ट ने तोड़ी 38 साल की बादशाहत
2020 विधानसभा चुनाव (Ghosi Assembly Election 2020) में महागठबंधन (Mahagathbandhan) के उम्मीदवार राम बली सिंह यादव (CPI-ML) ने राहुल कुमार (JDU) को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 74,712 वोट हासिल किए, जबकि राहुल कुमार को 57,379 वोट मिले। जीत का अंतर 17,333 वोटों का था। इस जीत ने परिवारवाद की बादशाहत तोड़ दी।
2015 चुनाव: जदयू ने जमाया दबदबा
2015 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राहुल कुमार को हराया। वर्मा ने 67,248 वोट हासिल किए, जबकि राहुल कुमार को 45,623 वोट मिले। जीत का अंतर था 21,625 वोट।
2010 चुनाव: राहुल कुमार की बड़ी जीत
2010 के चुनाव में जदयू (JDU) उम्मीदवार राहुल कुमार ने एलजेपी (LJP) के जगदीश प्रसाद को हराकर जीत दर्ज की। राहुल कुमार को 40,364 वोट मिले, जबकि जगदीश प्रसाद को 26,088 वोट मिले। जीत का अंतर था 14,276 वोट।
घोसी विधानसभा का जातीय समीकरण
- कुल मतदाता: 2,62,439
- 2020 मतदान प्रतिशत: 57.85%
- एससी वोटर: 20% से अधिक
- यादव, कुर्मी, भूमिहार और दलित समुदायों का खास प्रभाव
घोसी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक नजरिया
1951 से अस्तित्व में आई इस सीट पर पहली जीत रामचंद्र यादव (निर्दलीय) ने दर्ज की थी। 1977 से 2008 तक यहां जगदीश शर्मा का दबदबा रहा। 2005 से जदयू (JDU) ने अपनी पकड़ बनाई, लेकिन 2015 और खासकर 2020 में लेफ्ट ने समीकरण बदल दिए।
