गौरा बौराम विधानसभा चुनाव 2025 में होगा दिलचस्प मुकाबला। 2010 और 2015 में JDU, 2020 में VIP विजेता रही। अब सवाल यह है कि क्या RJD वापसी करेगी या VIP और JDU फिर दिखाएंगे दम? जनता की खामोशी सस्पेंश क्रिएट कर रही है। 

Gaura Bauram Assembly Election 2025: दरभंगा जिले की गौरा बौराम विधानसभा सीट (Gaura Bauram Vidhansabha Seat) बिहार की राजनीति में हमेशा अहम मानी जाती है। यहां मतदाताओं का मूड हर बार चुनाव का रुख बदल देता है। 2020 में वीआईपी पार्टी (VIP) ने यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन 2010 और 2015 में यह सीट जदयू (JD(U) के कब्जे में रही। 2025 का चुनाव इस लिहाज से बेहद रोचक होगा कि क्या महागठबंधन में शामिल हो चुकी VIP अपनी पकड़ बनाए रखेगी या JDU जैसी पार्टियां वापसी करेंगी।

2020 का चुनाव: VIP की स्वर्णा सिंह का जलवा

2020 में इस सीट से वीआईपी प्रत्याशी स्वर्णा सिंह ने चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया।

  •  स्वर्णा सिंह (VIP)-59,538 वोट
  •  अफजल अली खान (RJD) - 52,258 वोट
  •  जीत का अंतर: 7,519 वोट

खास बात: इस जीत ने साबित कर दिया कि गौड़ा बौराम सीट अब सिर्फ पारंपरिक पार्टियों तक सीमित नहीं रही।

2015 का चुनाव: JDU की जीत

2015 में यहां जदयू प्रत्याशी मदन साहनी विजयी हुए।

  • मदन साहनी (JD(U)- 51,403 वोट
  • विनोद साहनी (LJP)-37,341 वोट
  • जीत का अंतर: 14,062 वोट

खास बात: यह जीत जदयू के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती का संकेत थी।

2010 का चुनाव: JDU का दबदबा

2010 में भी यह सीट जदयू ने अपने नाम की थी।

  • डॉ. इजहार अहमद (JD(U)- 33,258 वोट
  • डॉ. महावीर प्रसाद (RJD)-22,656 वोट
  • जीत का अंतर: 10,602 वोट

खास बात: लगातार दो चुनावों में जीत के बाद जदयू ने इस सीट को अपना गढ़ माना था।

मतदाता समीकरण

  • कुल मतदाता: 2.52 लाख (2020)
  • SC मतदाता: 43,926 (17.41%)
  • मुस्लिम मतदाता: 62,572 (24.8%)

खास बात: यही सामाजिक समीकरण इस सीट के चुनावी परिणाम को निर्णायक बनाते हैं।

2025 में कौन करेगा कब्जा?

गौरा बौराम विधानसभा की सबसे बड़ी खासियत इसकी परिवर्तनशील राजनीति है।

  • क्या VIP की स्वर्णा सिंह फिर से जीत का परचम लहराएंगी?
  • क्या RJD पिछली हार का बदला ले पाएगी?
  • या JD(U) एक बार फिर अपने पुराने गढ़ पर वापसी करेगी?

खास बात: इन सवालों के जवाब 2025 की वोटिंग मशीन में कैद होंगे।