नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब भारत के लिए खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना रिटायरमेंट प्लान शेयर किया है, जिसके अनुसार अब वो भारत के लिए क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे। माही 2020 में ही अपने रिटायरमेंट का एलान भी कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कीड़ा वेबसाइट के मुताबिक धोनी अगले 2 सीजन तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी धोनी ने अपना नाम खुद वापस लिया था।