IPL 2026 का 11वां मैच रविवार 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होनेवाला यह मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अगर आप भी इस रोमांचक मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो जानिए कहां और कैसे उठा सकते हैं लुत्फ?
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Live Streaming: आईपीएल 2026 में सुपर संडे का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। ऐसे में यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं, इस मैच को फ्री में कहां और कैसे देख सकते हैं।
RCB vs CSK मैच मोबाइल पर फ्री और 4K में कैसे देखें?
- अगर आप अपने स्मार्टफोन पर ही मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो प्ले-स्टोर या ऐप-स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए आमतौर पर सब्सक्रिप्शन जरूरी होता है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो अपने रिचार्ज प्लान को जरूर चेक करें। कई टेलीकॉम प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) मिलता है।
- मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको कोई भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में मैच देख सकते हैं। अगर आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप सेटिंग में जाकर 'Ultra HD/4K' सिलेक्ट कर फुल एचडी में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं।
टीवी पर कहां देखें RCB vs CSK मैच?
अगर आप फैमिली के साथ टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी, तमिल) में कमेंट्री का मजा भी ले सकते हैं।
RCB vs CSK मैच की डिटेल्स
- मैच की तारीख- रविवार, 5 अप्रैल 2026
- मैच का टॉस- शाम 7 बजे
- मैच की शुरुआत- शाम 7:30 बजे
- मैदान: चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम में हेड-टू-हेड
बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 बार भिड़ंत हुई है। इसमें RCB ने 6 और CSK ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। दोनों ही टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मुकाबले हुए थे, जो बेंगलुरु ने जीते थे।
पहले गेंदबाजी करने वाली टीमें रही फायदे में
बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कुल 101 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 43 बार जीती है, जबकि पहले फील्डिंग करने वाली टीम को 54 बार जीत मिली है। वहीं, 4 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला। चिन्नास्वामी स्टेडियम का सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था।


