DC vs RR IPL Yesterday Match Result: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Who Won Yesterdays Match IPL 2026: आईपीएल 2026 में 1 मई को Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने 226 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। टीम ने यह लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अब दिल्ली पाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ छठे नंबर पर आ गई है। वहीं, राजस्थान 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 225/6 का बड़ा स्कोर

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, लेकिन आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी के दम पर टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। ओपनर जायसवाल और सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, उनके साथ ध्रुव जुरेल ने 30 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। आखिरी में डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 13 गेंदों में 47 रन बनाते (2 चौके, 6 छक्के) हुए स्कोर 225 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

DC Bowling Highlights: स्टार्क और अक्षर का कमाल

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और अक्षर पटेल ने अहम विकेट लिए। स्टार्क ने अपने स्पेल में रवीन्द्र जडेजा (20) और पराग (90) को आउट कर मैच में वापसी कराई। इससे पहले स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल का भी विकेट लिया।

DC Run Chase: राहुल और निसंका की धमाकेदार शुरुआत

226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल और पथुम निसंका ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने सिर्फ 4.1 ओवर में ही 51 रन जोड़े। निसंका 33 गेंद में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, केएल राहुल ने भी 40 गेंद में 75 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े। निसंका 9.3 ओवर में आउट हुए, जबकि नीतीश राणा ने 17 गेंद में 33 रन बनाए। हालांकि, तब तक मैच दिल्ली के कंट्रोल में आ चुका था। शानदार बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Match Finisher: स्टब्स और आशुतोष ने दिलाई जीत

आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 18 और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 25 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली के 9 मैचों में 4 जीत के साथ कुल 8 अंक हो गए हैं। वहीं, टीम का रनरेट -0.895 है। दिल्ली अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।