सार
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: आईपीएल 2025 में 27 करोड़ी ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में भी केवल 2 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है।
Rishabh Pant trolled: लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीजन दूसरी बार LSG अपने घर पर खेलने उतरी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत लाजवाब हुई। पहले पावरप्ले में मिचेल मार्श ने धाकड़ शुरुआत की और मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने 31 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद पूरन भी 12 बनाकर आउट हो गए। लेकिन, फैंस को झटका तब लगा, जब 27 करोड़ रुपए वाले कप्तान पंत 2 रन बनाकर बाहर की ओर लौट आए। ऐसे में अब फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। लगातार 4 मैचों में फेल होने के बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो चुकी है।
IPL 2025 में लगातार 4 फ्लॉप शो होने पर फैंस का फूटा गुस्सा
दरअसल, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए लखनऊ को बुलाया। जवाब में मिचेल मार्श ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने एडम मारक्रम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 76 रन जोड़े। वहीं, दसवें ओवर में हार्दिक पांड्या की चौथी गेंद पर पंत ने शॉट गेंद को फाइन लेग की दिशा में मारने का प्रयास किया, लेकिन वो बॉल सीधे बॉश के हाथों में चली गई और इस तरह से ऋषभ की पारी का अंत हो गया। पंत ने अभी तक 4 मुकाबले खेल चुके हैं और उनका स्कोर 0, 15, 2 और 2 रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके नाम की मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। आईए उनपर एक नजर डालते हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपए में पंत को खरीदा
आईपीएल इतिहास में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी और कप्तान हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनके ऊपर भारी बोली लगी थी। ऐसे में इस अनुभवी खिलाड़ी से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी। सभी पंत से मैदान पर बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे। पंत बल्ले से बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनका बल्ले से चौके और छक्के की बरसात देखने को मिलते हैं। लेकिन, शुरुआती 4 मैचों में वो यह करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं। मुंबई के सामने भी पंत हार्दिक पांड्या के जाल में फंस गए और अपना विकेट गंवा दिया।