RCB vs GT IPL Yesterday Match Result: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

Who Won Yesterday IPL Match: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि, RCB ने 7 गेंद बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली को 44 गेंद में शानदार 81 रनों की पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

विराट कोहली की मैच विनिंग पारी

RCB की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। कोहली ने 184.09 के स्ट्राइक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाए। उन्होंने पारी के दौरान 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्हें देवदत्त पडिक्कल का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 27 गेंद में 55 रनों की अहम पारी खेली। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पडिक्कल ने भी अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए।

मिडिल ओवर्स में लड़खड़ाई RCB, फिर पंड्या-डेविड ने दिलाई जीत

RCB की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 12.5 से 15.3 ओवर के बीच टीम ने तेजी से 4 विकेट गंवा दिए। इस दौरान पडिक्कल, कोहली, जितेश शर्मा और रजत पाटीदार आउट हुए। एक समय टीम 173/5 पर पहुंच गई थी और मैच फंसता दिख रहा था। लेकिन आखिर में क्रुणाल पंड्या (23* रन, 12 गेंद) और टिम डेविड (10* रन, 9 गेंद) ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 25 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

GT की बल्लेबाजी: साई सुदर्शन का शानदार शतक

GT की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका IPL में तीसरा शतक था। उन्होंने इस मैच में सबसे तेज 2000 IPL रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन बाद में जोश हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 172.41 के स्ट्राइक रेट से 58 गेंद में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

डेथ ओवर्स में GT का स्कोर

डेथ ओवर्स में जोस बटलर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 25 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। अंत में वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर टीम का स्कोर 205/3 तक पहुंचाया।

साई सुदर्शन का रिकॉर्ड: सबसे कम पारियों में 2000 रन

47 पारी – साई सुदर्शन

48 पारी – क्रिस गेल

52 पारी – शॉन मार्श

57 पारी – ऋतुराज गायकवाड़

60 पारी – केएल राहुल

पॉइंट्स टेबल में RCB की स्थिति

इस जीत के साथ RCB ने 7 मैचों में 5 जीत हासिल कर ली हैं और टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। नंबर वन की पोजिशन पर अब भी पंजाब किंग्स है, जिसके 11 अंक हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 10 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स है। चौथे पर 8 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद और पांचवे पर 6 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं।