MI vs KKR IPL 2026 Yesterday Match Result: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

MI vs KKR IPL Match Result: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि मुंबई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। इसके साथ ही मुंबई का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया, जिसमें टीम को अपने पहले मैच में हार मिलती थी।

KKR Batting Highlights: रहाणे और रघुवंशी की शानदार पारी

MI के कैप्टन हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। KKR की शुरुआत कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने की। दोनों ने तेज शुरुआत करते हुए 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। छठे ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिन एलन (37 रन, 17 गेंद) को आउट कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद कैमरन ग्रीन ने 10 गेंद में 18 रन बनाए, लेकिन 9वें ओवर में वह भी आउट हो गए। हालांकि, एक छोर पर रहाणे टिके रहे और उन्होंने 27 गेंद में फिफ्टी पूरी की। वे 67 रन बनाकर 14वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने तेजी से रन बनाए। रघुवंशी ने 29 गेंद में 51 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए। इन पारियों की मदद से KKR ने 20 ओवर में 220 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

MI Chase Highlights: रोहित और रिकेल्टन का तूफान

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंद में फिफ्टी जड़ दी। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 80 रन था। 12वें ओवर में रोहित 78 रन (38 गेंद) बनाकर आउट हुए, तब टीम का स्कोर 148 रन था। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Middle Overs: सूर्या और रिकेल्टन का योगदान

रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, दूसरी ओर रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 43 गेंद में 81 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। 16वें ओवर में उनका विकेट गिरा, लेकिन तब तक मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी।

MI Historic Chase: आखिरी ओवर में जीत

मुंबई इंडियंस ने इस बड़े लक्ष्य को 20वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया। टीम ने 4 विकेट खोकर 221 रन का टारगेट चेज करते हुए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया। 39 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले शार्दुल ठाकुर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।