MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Ajinkya Rahane: बेहद खूबसूरत है अजिंक्य रहाणे की पत्नी, जानें क्या करती हैं राधिका

Ajinkya Rahane: बेहद खूबसूरत है अजिंक्य रहाणे की पत्नी, जानें क्या करती हैं राधिका

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने MI के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 67 रन बनाए। उन्होंने टीम को तेज शुरुआत दी। वैसे, अजिंक्य के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके बीवी बच्चों के बारे में कम जानकारी है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Mar 29 2026, 10:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Instagram@radhika_dhopavkar

Ajinkya Rahane Love Story: दोस्ती से शुरू हुई खास कहानी

अंजिक्य रहाणे की शादी राधिका धोपावकर से हुई है। दोनों की लवस्टोरी दोस्ती से शुरू हुई थी। दोनों मुंबई के मुलुंड इलाके में एक ही सोसाइटी में रहते थे। राधिका, अजिंक्य की बहन की बेस्ट फ्रेंड थीं, जिसके कारण उनका घर आना-जाना लगा रहता था। बचपन की ये मुलाकातें धीरे-धीरे एक मजबूत दोस्ती में बदल गईं।

26
Image Credit : Instagram@radhika_dhopavkar

College Love Story: दोस्ती से प्यार तक का सफर

समय के साथ जब दोनों कॉलेज पहुंचे, तो उनकी नजदीकियां और बढ़ने लगीं। साल 2007 में कॉलेज लाइफ के दौरान दोनों को एहसास हुआ कि उनका रिश्ता अब सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है। यहीं से उनकी लव स्टोरी की असली शुरुआत हुई और दोनों ने एक-दूसरे को समझना शुरू किया।

Related Articles

Related image1
MI vs KKR LIVE: फ्री में कहां-कैसे देखें आज का IPL मैच?
Related image2
अजिंक्य रहाणे ने बताया- बॉलीवुड में कौन है उनका सबसे फेवरेट हीरो
36
Image Credit : Instagram@radhika_dhopavkar

Simple Relationship: बिना दिखावे का रिश्ता

अजिंक्य और राधिका का रिश्ता हमेशा सादगी भरा रहा। उन्होंने कभी अपने रिश्ते को दिखावे के लिए इस्तेमाल नहीं किया और न ही मीडिया में चर्चा बटोरी। करीब सात साल तक दोनों ने बेहद निजी तरीके से एक-दूसरे को समझा और अपने रिश्ते को समय दिया।

46
Image Credit : Instagram@radhika_dhopavkar

Ajinkya Rahane Wedding: पारंपरिक शादी और खास किस्सा

करीब 7 साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने 26 सितंबर 2014 को शादी कर ली। यह शादी मुंबई में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई, जिसमें कई क्रिकेटर्स, रिश्तेदार और लगभग 1500 मेहमान शामिल हुए। शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी काफी मशहूर है। अजिंक्य रहाणे शादी के वेन्यू पर टी-शर्ट और जीन्स पहनकर पहुंच गए थे। यह देखकर राधिका थोड़ी नाराज हो गई थीं, क्योंकि वे उन्हें पारंपरिक कपड़ों में देखना चाहती थीं। बाद में रहाणे ने पारंपरिक पोशाक पहन ली और सब कुछ ठीक हो गया।

56
Image Credit : Instagram@radhika_dhopavkar

Family Life: बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी

राधिका न सिर्फ एक सपोर्टिव पार्टनर हैं, बल्कि अजिंक्य की सबसे बड़ी फैन भी मानी जाती हैं। वह हर मैच में उनका उत्साह बढ़ाती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। साल 2019 में इस कपल ने अपनी बेटी आर्या का स्वागत किया, और 2022 में बेटे राघव का जन्म हुआ। अब यह परिवार अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहा है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करता है।

66
Image Credit : Instagram@radhika_dhopavkar

Radhika Dhopavkar Support: मैदान के बाहर सबसे बड़ी ताकत

जहां अजिंक्य रहाणे मैदान पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं राधिका हमेशा उनके पीछे मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ी रहती हैं। राधिका ने विनायक गणेश वाजे कॉलेज से इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई की है और इस क्षेत्र में काम भी किया है। हालांकि, अजिंक्य के व्यस्त क्रिकेट करियर को देखते हुए उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी और कई बार उनके साथ देश-विदेश के दौरों पर भी गईं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
आईपीएल
क्रिकेट समाचार
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MI vs KKR IPL 2026: 220 रन ठोककर कोलकाता ने मचाया तहलका, मुंबई के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य
Recommended image2
IPL 2026 में CSK की हालत खराब? Dhoni की चोट ने बढ़ाई टेंशन, लंबे समय तक बाहर रहने की खबर
Recommended image3
MI vs KKR LIVE: फ्री में कहां-कैसे देखें आज का IPL मैच?
Recommended image4
MI vs KKR: वानखेड़े में मुंबई का दबदबा, क्या KKR तोड़ पाएगी रिकॉर्ड? मैच से पहले कैसी है पिच, मौसम अपडेट और प्लेइंग इलेवन
Recommended image5
RCB vs SRH: 201 रन चेज के बाद विराट का ‘लव मोमेंट’ वायरल, अनुष्का का रिएक्शन भी क्यूट
Related Stories
Recommended image1
MI vs KKR LIVE: फ्री में कहां-कैसे देखें आज का IPL मैच?
Recommended image2
अजिंक्य रहाणे ने बताया- बॉलीवुड में कौन है उनका सबसे फेवरेट हीरो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved