मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 6 विकेट से हराकर 13 साल का इंतजार खत्म किया। रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (80) की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने 221 रन का लक्ष्य 5 गेंद पहले हासिल कर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने शानदार अंदाज में 6 विकेट से जीत दर्ज की। Rohit Sharma (78) और Ryan Rickelton (80) की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम ने 221 रन का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने 13 साल पुराना सिलसिला भी तोड़ दिया और 2012 के बाद पहली बार सीजन का अपना पहला मैच जीतने में कामयाब रही।

KKR ने दिया था गजब का टारगेट

Kolkata Knight Riders ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए और Mumbai Indians के सामने 221 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। कप्तान Ajinkya Rahane ने 40 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली, जबकि Finn Allen ने 37 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद Angkrish Raghuvanshi ने 29 गेंदों में 51 रन जोड़कर पारी को मजबूती दी और आखिर में Rinku Singh ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर स्कोर को 220 तक पहुंचाया। गेंदबाज़ी में मुंबई की ओर से Shardul Thakur ने 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान Hardik Pandya को 1 सफलता मिली।

Scroll to load tweet…

हार्दिक पंड्या के ओवर में 26 रन, मैच का रुख बदला

मुंबई के कप्तान Hardik Pandya का एक ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके चौथे ओवर में कोलकाता ने 26 रन बटोर लिए। कप्तान Ajinkya Rahane ने लगातार दो छक्के लगाए, जबकि Finn Allen ने तीन चौके जड़ दिए। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 57 रन पहुंच गया था, जिससे मैच पूरी तरह उनके पक्ष में जाता दिख रहा था।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: ‘क्या पाकिस्तान में लग गया वीकेंड Lockdown?’ सरकार ने वायरल खबरों पर दी सफाई

तेज शुरुआत से मुंबई पर दबाव

कोलकाता के ओपनर अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। तीन ओवर के अंदर ही टीम 31 रन बना चुकी थी। मुंबई के गेंदबाज, जिनमें Trent Boult भी शामिल हैं, शुरुआती ओवरों में लय में नजर नहीं आए।

शार्दुल ठाकुर ने दिलाई पहली सफलता

जब लग रहा था कि कोलकाता बिना विकेट खोए बड़ा स्कोर बना लेगी, तभी Shardul Thakur ने टीम को राहत दिलाई। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे फिन एलन को आउट कर दिया। 5.2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 69 रन पर एक विकेट हो गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, रिंकू सिंह और सुनील नरेन जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

मुंबई के लिए ओपनिंग मैच हमेशा चुनौती

आंकड़ों पर नजर डालें तो 2012 के बाद से मुंबई इंडियंस एक भी बार अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस मुकाबले का दबाव टीम पर साफ नजर आ रहा है।

कोलकाता ने तेज शुरुआत जरूर की, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद मुकाबला संतुलन में आ गया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि मुंबई वापसी करती है या कोलकाता इसी रफ्तार से बड़ा स्कोर खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK की हालत खराब? Dhoni की चोट ने बढ़ाई टेंशन, लंबे समय तक बाहर रहने की खबर

आर्टिकल अपडेट किया जा रहा है