KKR vs RR: आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले में रियान पराग ने बल्ले से तबाही मचा दी। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही वह बड़े बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। 

Riyan Parag 6 Balls 6 Sixes: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया, कि दुनिया हैरान हो गई। IPL 2025 के 53वें मुकाबले में उन्होंने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मार दिए। हालांकि, उन्होंने किसी एक गेंदबाज के ओवर में लगातार 6 छक्के नहीं जड़े। पहले मोईन अली जो लगातार 5 छक्के लगाए, उसके बाद वरुण चक्रवर्ती की पहली ही गेंद पर सीमा रेखा के बीच बाहर पहुंचा दिया। इस तरह से उन्होंने 6 गेंदों में 36 रन जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद भी राजस्थान यह मुकाबला 1 रन से हार गई।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय राजस्थान रॉयल्स काफी नाजुक स्थिति में नजर आ रही थी। 71 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पेवेलियन की ओर लौट चुके थे। उसके बाद रियान पराग ने 13वें ओवर में मोइन अली पहली सिमरन हेटमायर ने खेली और सिंगल दिया। उसके बाद अगली लगातार पांच गेंद पर पांच छक्के जड़ दिए। फिर 14वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती की पहली ही गेंद पर उन्होंने लंबा छक्का मार दिया और इस तरह 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया।

Scroll to load tweet…

धुरंधर बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हुए पराग

एक ओवर में लगातार पांच गेंद पर पांच छक्के जड़ने वाले रियान पराग अब बड़े-बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले कुल 4 धुरंधर बल्लेबाजों ने यह करनामा करके दिखाया है। रियान से पहले रविंद्र जडेजा, राहुल तेवतिया, क्रिस गेल और रिंकू सिंह का नाम आता है, जिन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के किसी एक बॉलर को लगाए थे।

केकेआर के खिलाफ शतक से चूक गए रियान पराग

KKR सामने रियान पराग ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों पर 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि, एक और छक्का जड़ने के चक्कर में वो आउट हो गएऔर शतक से चूक गए। हालांकि, उसके बाद मैच भी काफी रोमांचक हो गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन का उनका यह सबसे बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर रहा है।