• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • MI vs CSK Photos: मुंबई पलटन को मिली दमदार जीत के 10 लाजवाब मोमेंट्स, देखें रोहित-सूर्या के तूफान में कैसे उड़ी चेन्नई?

MI vs CSK Photos: मुंबई पलटन को मिली दमदार जीत के 10 लाजवाब मोमेंट्स, देखें रोहित-सूर्या के तूफान में कैसे उड़ी चेन्नई?

IPL 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से रौंद दिया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से वानखेड़े स्टेडियम में कहर बरपाया। मुंबई को लगातार तीसरी जीत मिली। 

Shivansh Shekhar | Published : Apr 20 2025, 11:27 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
Image Credit : ANI

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में चेन्नई की शुरुआत बेहद धीमी हुई। 3.1 ओवर में केवल 16 रन के स्कोर पर रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर अश्वनी कुमार के शिकार बन गए।

28
आयुष म्हात्रे ने डेब्यू पर किया कमाल
Image Credit : ANI

आयुष म्हात्रे ने डेब्यू पर किया कमाल

मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई के लिए डेब्यू कर रहे आयुष म्हात्रे ने 17 साल की उम्र में कमाल की बल्लेबाजी की। CSK की धीमी स्टार्ट को उन्होंने रफ्तार की पटरी पर लाया। उन्होंने शेख राशिद के साथ मिलकर 22 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि, आयुष 15 में 32 बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए।

Related Articles

PBKS vs RCB Photos: आरसीबी को मिली जीत के 10 शानदार मोमेंट्स, देखें विराट कोहली ने पंजाब से कैसे लिया हार का बदला?
PBKS vs RCB Photos: आरसीबी को मिली जीत के 10 शानदार मोमेंट्स, देखें विराट कोहली ने पंजाब से कैसे लिया हार का बदला?
RR vs LSG Photos: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से लेकर लखनऊ की जीत के 10 बेस्ट मोमेंट्स, देखें राजस्थान कैसे हारी जीती हुई बाजी?
RR vs LSG Photos: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से लेकर लखनऊ की जीत के 10 बेस्ट मोमेंट्स, देखें राजस्थान कैसे हारी जीती हुई बाजी?
38
जडेजा-दुबे ने पारी को संभाला
Image Credit : ANI

जडेजा-दुबे ने पारी को संभाला

एक समय चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 10 ओवर में 70 रन था और 3 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे ने कमाल की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 50 गेंदों पर 79 रन जोड़े और टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला।

48
अर्धशतक बनाकर दुबे हुए आउट
Image Credit : ANI

अर्धशतक बनाकर दुबे हुए आउट

एक समय तेजी से 200 के करीब बढ़ रही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका उस समय लगा, जब शिवम दुबे 50 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जसप्रीत बुमराह के शिकार बन गए। 142 रन के स्कोर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा। जिसके बाद टीम मुश्किल में आ गई।

58
बुमराह ने 176 पर चेन्नई को रोका
Image Credit : ANI

बुमराह ने 176 पर चेन्नई को रोका

लास्ट में जसप्रीत बुमराह के खतरनाक स्पेल ने चेन्नई की रनगति पर ब्रेक लगाया। उन्होंने एमएस धोनी को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 20 ओवर में 176 रनों के स्कोर पर जाकर रुक गई।

68
चेज करते हुए मुंबई की ताबड़तोड़ शुरुआत
Image Credit : ANI

चेज करते हुए मुंबई की ताबड़तोड़ शुरुआत

चेन्नई के सामने 177 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी करके CSK को बैकफुट पर धकेल दिया।

78
रोहित-सूर्या ने बल्ले से मचाया तांडव
Image Credit : ANI

रोहित-सूर्या ने बल्ले से मचाया तांडव

पहला विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए और उन्होंने कमाल की पारी खेली। दोनों ने मिलकर 54 गेंदों पर 114 रनों की विस्फोटक साझेदारी की और मैच को मुंबई की मुठ्ठी में डाल दिया। सूर्या ने चेन्नई की स्पिन गेंदबाजी की जमकर धुनाई कर दी।

88
दोनों ने लगाया अर्धशतक, जीत गई टीम
Image Credit : ANI

दोनों ने लगाया अर्धशतक, जीत गई टीम

चेन्नई के गेंदबाज रोहित शर्मा और सूर्यकूमार यादव को आउट करने में पूरी तरह से फेल हुए। रोहित ने 45 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी 30 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के के दम पर 68 रन नाबाद बनाए। दोनों ने मिलकर मुंबई को 15.4 ओवर में 9 विकेट से सीजन की चौथी जीत दिला दी।

Shivansh Shekhar
About the Author
Shivansh Shekhar
दिसंबर 2024 से Asianet News Hindi में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। खेल और धर्म के मुद्दों पर लिखने की रुचि है। बीते समय में कई मीडिया संस्थानों के लिए जन-सरोकार से जुड़ी कई रिपोर्टस कर चुके हैं। डिजिटल की विधाओं की जानकारी रखते हैं। वेब स्टोरी डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
आईपीएल
 
Recommended Stories
Top Stories