सार
Woman Day 2025: पूरे विश्व के लिए 8 मार्च का दिन बेहद ही खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। क्रिकेट के क्षेत्र में भी भारतीय महिलाओं ने कमाल कर रखा है। आईए उनकी कमाई पर एक नजर डालते हैं।
Woman Day on indian cricketer: 8 मार्च का दिन पूरी दुनिया के लिए बेहद ही खास होता है, क्योंकि इस दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए सम्मान बनाया गया है। हालांकि, महिलाओं का सम्मान सभी जगह पर और हमेशा करनी चाहिए। इस दिन को विशेष कर विमेंस के प्रति सम्मान और उनके लिए गलत किसी व्यक्ति के रवैये को ठीक करने के उद्देश्य से चुना गया है। भारतीय क्रिकेट में भी कई ऐसी महिलाएं रही हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर पूरे विश्व में झंडा बुलंद किया है।
जैसे-जैसे हम नई आधुनिक युग में आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे क्रिकेट में महिलाओं का रुतबा भी बढ़ता जा रहा है। कई ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जो विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहरा रही हैं। स्मृति मंधाना से लेकर मिताली राज तक ऐसे नाम हैं, जो इस समय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने प्रदर्शन से कमाई के मैदान में भी झंडा बुलंद कर चुकी हैं। आईए हम आपको 5 ऐसे महिला क्रिकेटर के बारे में बताते हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
1. मिताली राज
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट के मैदान पर परचम लहराया है। वह सबसे अमीर महिला क्रिकेटर मानी जाती हैं। उनकी नेटवर्थ 40 से 45 करोड रुपए के आसपास बताई जाती है। भारत के लिए मिताली ने 12 टेस्ट, 232 एकदिवसीय और 89 T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेली हैं। इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि उनके पास कितना काबिलियत होगा।
2. स्मृति मंधाना
मिताली राज के बाद भारत की सबसे महिला अमीर क्रिकेटर स्मृति मंधाना का नाम आता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 33 करोड़ रुपए के आसपास की संपत्ति बताई जाती है। वह क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं। भारत के लिए स्मृति ने 7 टेस्ट, 97 ODI और 148 T20I मुकाबले खेली हैं।
3. हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर की कमाई के मामले में काफी आगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरमनप्रीत की कमाई 23 से 26 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। वह बूस्ट, HDFC लाइफ और CEART टायर की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने 6 टेस्ट, 141 ODI और 178 T20 मुकाबला खेल चुकी हैं।