टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत और नामीबिया के बीव दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच हो रहा है। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी शुरू की। संजू सैमसन की तेज बैटिंग ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। 

India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज ग्रुप-A में भारत-नामीबिया के बीच मैच हो रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। संजू सैमसन ने महज 8 गेंद में 22 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। बाद में ईशान किशन ने उसे जारी रखते हुए महज 24 गेंद में 61 रन ठोक दिए। अच्छी शुरुआत के बाद भी आखिरी ओवरों में भारत की टीम बिखरती नजर आई। 20 ओवर में टीम इंडिया ने 9 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए।

कैसी है दिल्ली की पिच?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पिच को बैटिंग पिच बताया जा रहा है। ऐसे में वहां चेज करने वाली टीम को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। शाम के वक्त दिल्ली में ओस भी पढ़ती है, जिससे बाल ज्यादा सख्त हो जाती है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद कम है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां एक बार फिर बड़ा स्कोर बना सकती है और इसकी नींव भी रखी जा चुकी है। 

ग्राउंड रिपोर्ट और वेदर कंडीशन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की आउटफील्ड में हल्की घास है, जो बॉल को ज्यादा तेज गति से बाउंड्री लाइन तक पहुंचाने में मदद करती है। इसके अलावा दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां रात के समय तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आसमान पूरी तरह साफ है। शाम को मौसम खेल के बिल्कुल अनुकूल है। 

अपना पहला मैच हार चुकी है नामीबिया

नामीबिया अपना पहला मैच नीदरलैंड्स से 7 विकेट से हार चुकी है। अगर नामीबिया आज का मैच भी हार जाती है तो सुपर-8 में उसकी एंट्री बेहद मुश्किल हो जाएगी। नामीबिया के लिए पहले मैच में जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे थे।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन :

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया टीम प्लेइंग इलेवन :

जैन ग्रीन (विकेटकीपर), लॉरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), डायलन लीचर, जेजे स्मट, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।