MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs ENG: भारत के सामने चौतरफा चित हुए अंग्रेज, टीम इंडिया की रोमांचक जीत के 5 बड़े कारण

IND vs ENG: भारत के सामने चौतरफा चित हुए अंग्रेज, टीम इंडिया की रोमांचक जीत के 5 बड़े कारण

India Test Match Victory 5 Reasons: पांच मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज को भारत ने इंग्लैंड के मुंह से छीन कर 2-2 के ड्रॉ पर खत्म किया। पांचवें और आखिरी मैच में भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की, इस जीत के पीछे की 5 वजह क्या है आइए जानते हैं... 

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Aug 04 2025, 06:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पांचवें टेस्ट मैच में भारत का धमाकेदार कमबैक
Image Credit : Getty

पांचवें टेस्ट मैच में भारत का धमाकेदार कमबैक

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में भारतीय टीम शानदार लय में नजर आई। पहला मैच 5 विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम ने कम बैक करते हुए दूसरे मैच में 336 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद तीसरे मैच में हार के बाद कमबैक करते हुए चौथे मुकाबले को ड्रॉ करवाया और पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में छह रनों की रोमांचक जीत दर्ज की।

26
गेंदबाजी में अव्वल रही भारतीय टीम
Image Credit : Getty

गेंदबाजी में अव्वल रही भारतीय टीम

भारतीय गेंदबाजी की बात की जाए, तो मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में चार विकेट लिए इसके बाद दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पांच अहम विकेट चटकाए। दूसरी तरफ उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा का पूरा साथ मिला, जिन्होंने पहली और दूसरी पारी में 4-4 विकेट चटकाकर भारतीय टीम की गेंदबाजी को कहीं भी कम नहीं पड़ने दिया।

और पढे़ं- IND vs ENG, 5th Test: मोहम्मद सिराज के जादू से जीता भारत, जानें मैच के बाद क्या कहा

36
शुभमन गिल की शानदार कप्तानी
Image Credit : Getty

शुभमन गिल की शानदार कप्तानी

25 साल की उम्र में भारतीय युवा कप्तान शुभमन गिल ने अंडर प्रेशर रहते हुए शानदार कप्तानी की। आखिरी दिन के खेल में उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का इस्तेमाल बखूबी किया। जिसके चलते भारतीय टीम ने 8 ओवर के खेल में चार विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया।

46
फील्डिंग और कैचिंग में सुधार
Image Credit : Getty

फील्डिंग और कैचिंग में सुधार

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज के पांचों मुकाबले में भारतीय फील्डिंग और कैचिंग में बहुत सुधार हुआ। पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की बात की जाए, तो ध्रुव जुरैल ने शानदार विकेट कीपिंग करते हुए जेमी स्मिथ का कैच पकड़ा। वहीं, रवींद्र जडेजा ने बाउंड्री पर बड़े-बड़े शॉट्स को रोकने का काम किया।

56
गौतम गंभीर की कोचिंग रही सफल
Image Credit : Getty

गौतम गंभीर की कोचिंग रही सफल

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर रहे, जिन्होंने किसी भी मैच में अपने पेशेंस को खोने नहीं दिया। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी पर भरोसा जताया। जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद भी टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया। आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर जैसे खिलाड़ियों ने आखिरी टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करके दिखाया। 

66
भारत का बल्लेबाजी प्रदर्शन
Image Credit : Getty

भारत का बल्लेबाजी प्रदर्शन

पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने एवरेज प्रदर्शन किया। करुण नायर ने केवल अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके चलते भारत ने 224 रन बनाए। जबकि, दूसरी पारी में भारतीय टीम ने कम बैक करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 108 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आकाशदीप, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके चलते भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 396 रन बनाएं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
क्रिकेट समाचार
भारत vs इंग्लैंड

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image2
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image5
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved