भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। जानिए 1988 से लेकर 2026 तक कब कौन-सी टीम बनी अंडर-19 वर्ल्डकप की चैम्पियन।
टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर छठी बार वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम की। जिम्बाब्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अंग्रेजों को 412 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए फिरंगी 311 रन पर ऑलआउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम ने छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
1988 से 2026: कब कौन-सी टीम जीती वर्ल्डकप
| साल | विनर | रनर-अप | होस्ट | जीत का अंतर |
| 1988 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | ऑस्ट्रेलिया | 5 विकेट |
| 1998 | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड | साउथ अफ्रीका | 7 विकेट |
| 2000 | भारत | श्रीलंका | श्रीलंका | 6 विकेट |
| 2002 | ऑस्ट्रेलिया | साउथ अफ्रीका | न्यूजीलैंड | 7 विकेट |
| 2004 | पाकिस्तान | वेस्टइंडीज | बांग्लादेश | 25 रन |
| 2006 | पाकिस्तान | भारत | श्रीलंका | 38 रन |
| 2008 | भारत | साउथ अफ्रीका | मलेशिया | 12 रन (डकवर्थ लुईस) |
| 2010 | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | न्यूजीलैंड | 25 रन |
| 2012 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 6 विकेट |
| 2014 | साउथ अफ्रीका | पाकिस्तान | यूएई | 6 विकेट |
| 2016 | वेस्टइंडीज | भारत | बांग्लादेश | 5 विकेट |
| 2018 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | 8 विकेट |
| 2020 | बांग्लादेश | भारत | साउथ अफ्रीका | 3 विकेट (डकवर्थ लुईस) |
| 2022 | भारत | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज | 4 विकेट |
| 2024 | ऑस्ट्रेलिया | भारत | साउथ अफ्रीका | 79 रन |
| 2026 | भारत | इंग्लैंड | जिम्बाब्बे/नामीबिया | 100 रन |
भारत कब-कब बना चैम्पियन?
टीम इंडिया ने सबसे पहला अंडर-19 वर्ल्डकप 2000 में जीता था। तब टीम इंडिया श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इस फॉर्मेट में पहली बार चैम्पियन बनी थी। इसके बाद भारत ने 2008 में साउथ अफ्रीका को हराया। वहीं, 2012 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार खिताब जीता। चौथी बार भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को हराया। पांचवी बार 2022 में इंग्लैंड और छठी बार 2026 में फिर इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।
किसने कितनी बार जीता वर्ल्डकप?
भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार, ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार, पाकिस्तान 2 बार, जबकि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने 1-1 बार ट्रॉफी अपने नाम की है।


