MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs USA: वानखेड़े में गरजेंगे टीम इंडिया के 4 खूंखार शेर, यूएसए के गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी

IND vs USA: वानखेड़े में गरजेंगे टीम इंडिया के 4 खूंखार शेर, यूएसए के गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी

IND vs USA T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20i वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो चुका है। पहले ही दिन 3 मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया का सामना यूएसए के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जीत के साथ भारत टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगा। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 07 2026, 01:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
वानखेड़े में गरजेंगे 4 भारतीय
Image Credit : AFP

वानखेड़े में गरजेंगे 4 भारतीय

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई का मैदान टीम इंडिया के लिए बेहद ही लकी रहा है। इसे मैदान पर भारत ने वर्ल्ड कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था और अब 2026 में पहला मैच खेलने उतरेगा। भारत और यूएसए के बीच मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इस ग्राउंड पर रनों की बरसात होती है। भारतीय स्क्वॉड में ऐसे 4 खूंखार बल्लेबाज हैं, जिनका रिकॉर्ड यहां काफी शानदार है। इन चारों से यूएसए टीम को बड़ा खतरा हो सकता है। आइए उनके ऊपर एक नजर डालते हैं।

25
सूर्यकुमार यादव
Image Credit : AFP

सूर्यकुमार यादव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे सूर्यकुमार यादव पर सभी की नजरें होंगी। वो अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। इसके अलावा मुंबई के मैदान पर उनका रिकॉर्ड बेहद लाजवाब रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए इसी मैदान पर धमाल मचाकर आज टीम इंडिया के लिए कप्तान बन गए हैं। आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका यहां बेहतर रिकॉर्ड है, जो सामने वाली टीम यूएसए के लिए बड़े खतरे की घंटी हो सकती है।

35
अभिषेक शर्मा
Image Credit : AFP

अभिषेक शर्मा

सूची में दूसरे नंबर पर विश्व के सबसे घातक और नंबर वन टी20i बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जो इस समय सामने वाली टीमों के लिए काल बने हुए हैं। उनका भी रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम में लाजबाव रहा है। इसी मैदान पर उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी और यादगार पारी खेली है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20i मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर 135 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 13 छक्के निकले थे, जबकि 7 चौके मारे थे। उनका स्ट्राइक रेट 250.00 का रहा था। इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि इस ग्राउंड से वो कितना प्यार करते हैं।

45
ईशान किशन
Image Credit : AFP

ईशान किशन

तीसरे नंबर पर टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन का नाम आता है, जो इस समय अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंका रहे हैं। मुंबई के मैदान को वो काफी अच्छी तरह से जानते हैं। IPL में मुंबई इंडियंस के लिए इसी ग्राउंड पर कई यादगार इनिंग खेल चुके हैं, जिससे उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20i मैच में लाजवाब शतक ठोका है। इसके अलावा पूरे 5 मैचों की सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की है, जो यूएसए के लिए खतरे की घंटी है।

55
तिलक वर्मा
Image Credit : AFP

तिलक वर्मा

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा की भी टी20 वर्ल्ड कप में वापसी हो चुकी है। टीम इंडिया में वो इस समय सबसे कॉन्सिटेंस रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हुए हैं। इसके अलावा मुंबई में उनके पास खेलने का काफी ज्यादा अनुभव है। आईपीएल में वो भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और यहां के ग्राउंड पर कई लाजवाब मैच विनिंग पारी खेल चुके हैं। उनके आंकड़े जबरदस्त हैं, जो यूएसए के लिए चिंता का विषय बन सकती है। वो यदि इस ग्राउंड पर टिक जाते हैं, तो बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'उम्र कम है फिर भी अब कभी नहीं खेल पाऊंगा U19 वर्ल्ड कप', वैभव सूर्यवंशी का दर्द...
Recommended image2
BCCI चाह ले फिर भी T20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी-जानें क्यों...
Recommended image3
T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी 3 शर्त
Recommended image4
Special: क्या T20 वर्ल्ड कप में बनेगा 300 का जादुई स्कोर? 3 टीम कर सकती हैं यह चमत्कार
Recommended image5
कांपते-हांपते T20 वर्ल्ड कप का मैच जीता पाकिस्तान, 19वें ओवर में एक खिलाड़ी ने बचा ली इज्जत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved