Arshdeep Singh Vlog: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने खेल के अलावा अपनी व्लॉगिंग को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद कैसे टीममेट के साथ वीडियो बनाएं, आइए आपको दिखाते हैं...

Arshdeep Singh Vlog After T20 World Cup 2026 Win: 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्ले और फिर गेंद से कमाल करके दिखाया। जीत के बाद भारतीय टीम के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह अलग ही अंदाज में जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए। उन्होंने अपने टीममेट्स के साथ वीडियो शूट किया और कोच साहब गौतम गंभीर को तो मजेदार ताना मारा, आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो...

संजू सैमसन के साथ अर्शदीप का वीडियो

अर्शदीप सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारे वीडियो शेयर किए है। जिसमें वो अपने टीममेट्स के साथ ब्लॉगिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम के स्टार प्लेयर संजू सैमसन के साथ वीडियो शूट करते हुए उन्होंने कहा जस्टिस मिल गया? तो संजू जोर से बोले मिल गया।

View post on Instagram

और पढ़ें- वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया एक दर्दनाक सच, गम छुपाकर देश के लिए खेलता रहा हीरो

गंभीर को बोले कभी हंस तो लिया करो पाजी

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी वीडियो बनाया और कहा पाजी कभी हंस भी लिया करो, ये सुनकर कोच साहब मुस्कुराने लगे।

View post on Instagram

अर्शदीप और ईशान किशन का वीडियो

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन के साथ भी वीडियो शूट किया और कहा एक बिहारी सब पर भारी। इस मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए थे।

View post on Instagram

अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह का वीडियो

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ वीडियो शूट करते हुए कहा कि हमें जस्सी भाई पर पूरा भरोसा है। बता दें कि मैच में जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी और चार ओवर में केवल 15 रन देकर उन्होंने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए।

View post on Instagram

ये भीपढ़ें- T20 WC 2026: भारत की जीत पर देशभर में जश्न, सचिन के घर के बाहर भी पहुंचे फैंस

View post on Instagram

ट्रॉफी के साथ अर्शदीप सिंह

T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ट्रॉफी हाथ में लेकर बोलते नजर आए पहली बार अच्छा था, दूसरी बार हमें करना ही था।

View post on Instagram

कप्तान सूर्यकुमार के साथ अर्शदीप का मजेदार वीडियो

इतना ही नहीं अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भी वीडियो बनाया और इस फनी वीडियो में सूर्या कह रहे हैं क्या हुआ? क्या कर रहे हैं हम? ऐसे एक्टिंग क्यों कर रहे हैं जैसे हम वर्ल्ड कप जीत गए। इसके बाद उन्होंने अपना मेडल दिखाया।

View post on Instagram

अर्शदीप और अक्षर पटेल का वीडियो

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इस मैच में 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके बाद अर्शदीप ने उनके साथ वीडियो क्रिएट करते हुए कहा कि एक बापू ने आजादी दिलाई और दूसरे ने ट्रॉफी जिताई। सोशल मीडिया पर अर्शदीप के ये फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हजारों लाखों लोग इन वीडियो को लाइक कर चुके है और भारतीय टीम को जीत की बधाई भी दे रहे हैं।