20 December 2025 Ka Panchang: 20 दिसंबर, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष का पहला दिन रहेगा। इस दिन से चंद्रमा का आकार धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 दिसंबर 2025, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं इसलिए इस दिन अग्निदेव की पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। धर्म ग्रंथों में शुक्ल पक्ष की विशेष महत्व भी बताया गया है। शनिवार को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन गण्ड, वृद्धि, गद और मातंग नाम का 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Rashifal 2026: 1 जनवरी को दुर्लभ संयोग में शुरू होगा नया साल, जानें किसका चमकेगा भाग्य-कौन बनेगा मालामाल?

20 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही सूर्य, मंगल और चंद्रमा स्थित है। इस तरह धनु राशि में 4 ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
2026 में इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 18 साल बाद सूर्य-राहु का अशुभ योग

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (20 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 45 मिनिट से 11 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

20 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 20 7:17 AM
चन्द्रास्त - Dec 20 5:53 PM

20 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (20 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:26 से 09:45 तक
दोपहर 12:03 से12:45 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:24 से 01:43 तक
दोपहर 03:02 से शाम 04:22 तक

20 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:43 PM – 3:02 PM
कुलिक - 7:07 AM – 8:26 AM
दुर्मुहूर्त - 08:31 AM – 09:14 AM
वर्ज्यम् - 07:41 AM – 09:27 AM और 11:35 PM – 01:21 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।