MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कौन है वो 11 भारतीय? जिन्होंने U Visa पाने के लिए अमेरिका में रची नकली डकैती...कैसे खुला राज?

कौन है वो 11 भारतीय? जिन्होंने U Visa पाने के लिए अमेरिका में रची नकली डकैती...कैसे खुला राज?

US Visa Fraud Mystery: क्या Green Card पाने के लिए अमेरिका में नकली डकैती की स्क्रिप्ट लिखी गई? 11 भारतीयों पर आरोप है कि उन्होंने कन्वीनियंस स्टोर में नकली डकैती का ड्रामा रचकर खुद को क्राइम विक्टिम दिखाया और U वीजा हासिल करने की कोशिश की।   

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 14 2026, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT

US Immigration Fraud Case: अमेरिका में एक चौंकाने वाला U Visa Fraud Case सामने आया है। आरोप है कि 11 भारतीय नागरिकों ने अमेरिका में नकली डकैती की घटनाएँ रचकर खुद को अपराध का शिकार दिखाने की कोशिश की, ताकि उन्हें U Visa और आगे चलकर Green Card मिल सके। अमेरिकी संघीय अभियोजकों के अनुसार, इन लोगों ने सुविधा स्टोर यानि कन्वीनियंस स्टोर में नकली हथियारबंद डकैती की साजिश रची। इस पूरी घटना का उद्देश्य था कि दुकान के कर्मचारी पुलिस को रिपोर्ट करके यह दावा करें कि वे अपराध के शिकार हुए हैं। इससे वे U Visa के लिए आवेदन कर सकते थे।

27
Image Credit : X

किन भारतीय नागरिकों पर लगा Visa Fraud का आरोप?

इस मामले में जिन 11 भारतीयों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं- जितेंद्रकुमार पटेल, महेशकुमार पटेल, संजयकुमार पटेल, दीपिकाबेन पटेल, रमेशभाई पटेल, अमिताबेन पटेल, रोनककुमार पटेल, संगीताबेन पटेल, मिंकेश पटेल, सोनल पटेल और मितुल पटेल। अधिकारियों के अनुसार, ये लोग अमेरिका के अलग-अलग राज्यों जैसे मैसाचुसेट्स, केंटकी और ओहियो में रह रहे थे।

Related Articles

Related image1
Middle East War Update: पाकिस्तान में US Visa बंद, ईरान में 742 मौतें-क्या बढ़ेगा वैश्विक संकट?
Related image2
US Visa Ban: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर रोक, भारत को 'फुल पावर'
37
Image Credit : X

नकली डकैती का पूरा खेल कैसे चलता था?

जांच में सामने आया कि इस साजिश में एक व्यक्ति “लुटेरे” की भूमिका निभाता था। वह दुकान में घुसकर नकली हथियार दिखाता, कैश रजिस्टर से पैसे निकालता और भाग जाता। पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो जाती थी। इसके बाद दुकान के कर्मचारी कुछ मिनट इंतजार करते और फिर पुलिस को फोन करके डकैती की शिकायत दर्ज कराते। इस तरह वे खुद को अपराध का शिकार दिखाकर U Visa के लिए पात्रता साबित करने की कोशिश करते थे।

47
Image Credit : X

U Visa क्या होता है और किसे मिलता है?

U Visa अमेरिका का एक खास प्रकार का वीजा है। यह उन लोगों को दिया जाता है जो किसी गंभीर अपराध के शिकार होते हैं और पुलिस जांच में सहयोग करते हैं। इस वीजा के तहत पीड़ित व्यक्ति को अमेरिका में कानूनी तौर पर रहने और काम करने की अनुमति मिलती है। कुछ साल बाद इसी आधार पर Green Card पाने का रास्ता भी खुल सकता है।

57
Image Credit : X

U Visa Fraud के क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं?

अमेरिकी कानून के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति Visa Fraud या Immigration Scam में दोषी पाया जाता है, तो उसे कई गंभीर सज़ाएँ मिल सकती हैं। इनमें शामिल हैं-

  • 5 साल तक की जेल
  • 250,000 डॉलर तक का जुर्माना
  • अमेरिका से देश निकाला (Deportation)
  • भविष्य में किसी भी अमेरिकी वीजा के लिए प्रतिबंध

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों से असली अपराध पीड़ितों के लिए बनाए गए U Visa सिस्टम की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है।

67
Image Credit : X

अब आरोपियों के साथ क्या होगा?

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें Federal Court में पेश किया गया। बताया गया कि एक आरोपी को पहले ही भारत भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को अलग-अलग राज्यों में अदालत की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। अब अदालत यह तय करेगी कि क्या यह वास्तव में Visa Fraud Network था या फिर अलग-अलग घटनाएं।

77
Image Credit : X

क्यों चर्चा में है यह मामला?

यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें U Visa सिस्टम के संभावित दुरुपयोग का सवाल उठ गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह एक बड़ाइमिग्रेशन धोखाधड़ी नेटवर्क था। अगर यह आरोप साबित होते हैं, तो यह अमेरिका के इमिग्रेशन सिस्टम में सामने आए सबसे चौंकाने वाले घोटालों में से एक माना जा सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Meta में 16,000 नौकरियां खतरे में? Mark Zuckerberg की कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी-वजह AI
Recommended image2
IAS से ज्यादा पैसा कमाती हैं कुलदीप यादव की दुल्हन, इतनी है वंशिका की सैलरी?
Recommended image3
'पापा-मम्मी नहीं हैं, दादा की पेंशन आने पर लूंगा ड्रेस', बच्चे की बात सुन पिघला टीचर का दिल-WATCH VIDEO
Recommended image4
Mojtaba Khamenei की खबर दो-पाओ 93 करोड़ का इनाम, US के टारगेट पर ईरान के टॉप 10 अधिकारी
Recommended image5
US Iran War: ईरान की 'दुखती रग' पर अमेरिका का हमला, एक झटके में सब तबाह
Related Stories
Recommended image1
Middle East War Update: पाकिस्तान में US Visa बंद, ईरान में 742 मौतें-क्या बढ़ेगा वैश्विक संकट?
Recommended image2
US Visa Ban: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर रोक, भारत को 'फुल पावर'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved