MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Washington Post Layoffs: कौन हैं ईशान थरूर, जिनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया?

Washington Post Layoffs: कौन हैं ईशान थरूर, जिनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया?

Global Media Shock: अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार Washington Post में अचानक मची उथल-पुथल! कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और चर्चित अंतरराष्ट्रीय पत्रकार ईशान थरूर को नौकरी से निकाल दिया गया। क्या यह सिर्फ छंटनी है या ग्लोबल पत्रकारिता के अंत की आहट? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 05 2026, 09:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Washington Post Layoffs: अमेरिका के मशहूर अखबार वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) से आई एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर ने पूरी मीडिया इंडस्ट्री को हिला दिया है। अखबार ने अपने लगभग एक-तिहाई स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट में हुई ऐतिहासिक छंटनी, जिसमें शशि थरूर के बेटे और जाने-माने पत्रकार ईशान थरूर को भी नौकरी से निकाल दिया गया। इस कदम के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या ग्लोबल पत्रकारिता अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है?  

27
Image Credit : X

कौन हैं ईशान थरूर, जिनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया?

ईशान थरूर एक सीनियर इंटरनेशनल अफेयर्स कॉलमनिस्ट हैं। वे भारतीय कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान पिता के नाम से नहीं, बल्कि अपनी रिपोर्टिंग से बनाई। उन्होंने 2017 में शुरू हुए WorldView कॉलम की पहचान माने जाते थे। उनकी रिपोर्टिंग को करीब 5 लाख सब्सक्राइबर पढ़ते थे। 

Related Articles

Related image1
“आप इज्ज़त खरीद नहीं सकते”-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल?
Related image2
क्या कांग्रेस में शशि थरूर को जानबूझकर साइडलाइन किया जा रहा? X यूजर की पोस्ट ने छेड़ दी बहस
37
Image Credit : X

ईशान थरूर को क्यों निकाला गया?

यह सवाल सबसे ज़्यादा पूछा जा रहा है। उत्तर साफ है: ईशान थरूर को किसी व्यक्तिगत गलती, विवाद या रिपोर्टिंग की कमी के कारण नहीं निकाला गया। उन्हें निकाला गया क्योंकि वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग को बड़े पैमाने पर सीमित करने का फैसला किया। ईशान ने खुद X (पूर्व Twitter) पर लिखा: “आज मुझे और मेरे ज़्यादातर अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को वॉशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया।” उन्होंने एक खाली न्यूज़रूम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-“A bad day.”

47
Image Credit : X

आखिर वॉशिंगटन पोस्ट ने इतनी बड़ी छंटनी क्यों की?

बुधवार को वॉशिंगटन पोस्ट ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि यह फैसला बड़े पुनर्गठन (Restructuring) का हिस्सा है। इसके तहत स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया। किताबों की कवरेज खत्म कर दी गई। कई विदेशी ब्यूरो बंद कर दिए गए। अखबार प्रबंधन का कहना है कि बदलती तकनीक, डिजिटल मीडिया की बढ़ती ताकत और दर्शकों की आदतों में बदलाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा।

57
Image Credit : X

मिडिल ईस्ट और यूक्रेन कवरेज बंद होने का क्या मतलब है?

इस छंटनी में पूरी मिडिल ईस्ट रिपोर्टिंग टीम को हटा दिया गया। काहिरा ब्यूरो चीफ क्लेयर पार्कर ने कहा कि यह फैसला “समझ से बाहर” है। वहीं, यूक्रेन युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करने वाली पत्रकार लिज़ी जॉनसन भी इस छंटनी की शिकार हुईं। इससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि क्या अब बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग खत्म होती जा रही है?

67
Image Credit : X

क्या वॉशिंगटन पोस्ट खुद अपनी विरासत को नुकसान पहुंचा रहा है?

अखबार के पूर्व कार्यकारी संपादक मार्टिन बैरन ने इस फैसले को “Self-Inflicted Brand Destruction” यानी खुद से किया गया नुकसान बताया। पत्रकारिता जगत के कई जानकारों का मानना है कि करीब 150 साल पुरानी इस संस्था की पहचान को यह फैसला लंबे समय तक नुकसान पहुँचा सकता है। The Atlantic में छपे एक लेख में चेतावनी दी गई कि यह रास्ता अमेरिकी लोकतंत्र के लिए भी खतरा बन सकता है।

77
Image Credit : X

क्या यह सिर्फ वॉशिंगटन पोस्ट की कहानी है?

नहीं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मामला Global Journalism Crisis का संकेत है। डिजिटल युग, सोशल मीडिया और घटती रेवेन्यू ने दुनिया भर के न्यूज़रूम को संकट में डाल दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट की यह छंटनी सिर्फ एक अखबार की खबर नहीं है। यह संकेत है कि ग्लोबल जर्नलिज्म संकट में है। डिजिटल युग में बड़े न्यूज़रूम सिकुड़ रहे हैं और सच तक पहुंचने की राह और कठिन हो रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
अमेरिका

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
Recommended image2
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?
Recommended image3
एक पल की पहचान, देशभर की बहस: आखिर कौन हैं मोहम्मद दीपक और क्यों हैं चर्चा में?
Recommended image4
“आप इज्ज़त खरीद नहीं सकते”-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल?
Recommended image5
Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Related Stories
Recommended image1
“आप इज्ज़त खरीद नहीं सकते”-भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल?
Recommended image2
क्या कांग्रेस में शशि थरूर को जानबूझकर साइडलाइन किया जा रहा? X यूजर की पोस्ट ने छेड़ दी बहस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved