MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • अली खामेनेई की लोकेशन कैसे ट्रैक हुई? इज़राइल ने ईरान के ट्रैफिक कैमरे और मोबाइल डेटा हैक किए!

अली खामेनेई की लोकेशन कैसे ट्रैक हुई? इज़राइल ने ईरान के ट्रैफिक कैमरे और मोबाइल डेटा हैक किए!

इज़राइल और अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान पर जॉइंट एयरस्ट्राइक किया। सालों की जासूसी, ट्रैफिक कैमरे हैक और मोबाइल डेटा से खामेनेई की लोकेशन ट्रैक की गई। ट्रैफिक कैमरे हैक, मोबाइल डेटा और 30+ साइट्स पर हमले से क्या नया तनाव पैदा होगा?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 03 2026, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Epic Fury Operation: क्या आप जानते हैं कि इज़राइल ने सालों तक ईरान के ट्रैफिक कैमरे हैक किए और मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर खामेनेई की लोकेशन ट्रैक की? पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरानी लीडरशिप खाड़ी देशों और अमेरिकी एसेट्स को निशाना बना रही है, जबकि यूनाइटेड स्टेट्स का कहना है कि सबसे बड़ा नुकसान अभी बाकी है। शनिवार को, इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर जॉइंट एयरस्ट्राइक की। इस हमले में देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और ईरान की मिलिट्री के टॉप लेवल के कई मेंबर मारे गए। एक नई रिपोर्ट में सामने आया कि यह हमला वर्षों की जासूसी और हाईटेक ट्रैकिंग का नतीजा था।

26
Image Credit : X

टारगेटेड किलिंग कैसे संभव हुई?

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरे हैक किए और मोबाइल फोन नेटवर्क का इस्तेमाल कर खामेनेई और उनके सिक्योरिटी डिटेल की मूवमेंट ट्रैक की। यह काम सालों की योजना का हिस्सा था। इसके जरिए इज़राइल ने न सिर्फ़ सुप्रीम लीडर की लोकेशन ट्रैक की, बल्कि यह भी तय किया कि कब और कैसे टारगेटेड किलिंग संभव है। इस कदम से यह साफ़ होता है कि साइबर जासूसी और हाई-टेक इंटेलिजेंस अब आधुनिक युद्ध में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Related image1
PM मोदी के YouTube पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स: बने दुनिया के नंबर-1डिजिटल लीडर, ट्रंप-बोल्सोनारो कितना पीछे?
Related image2
कौन हैं हसन खुमैनी? क्या वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन सकते हैं? सत्ता के गलियारों में हलचल!
36
Image Credit : X

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी: क्या रणनीति रही?

ऑपरेशन का मुख्य मकसद था कि ईरान की मिलिट्री क्षमताओं और न्यूक्लियर प्रोग्राम को प्रभावित करना। महत्वपूर्ण नेताओं और उनके कमांड सेंटर पर हमला करना। खाड़ी में अमेरिकी और अन्य सहयोगी देशों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना। इस मिशन में 30+ महत्वपूर्ण साइट्स पर हमला हुआ, जिनमें मिलिट्री बेस, स्टोरेज फैसिलिटी और सुप्रीम लीडर का कंपाउंड शामिल था। विश्लेषकों के मुताबिक, यह ऑपरेशन सिर्फ़ टारगेटेड हमला नहीं, बल्कि स्ट्रेटेजिक मैसेज भी था कि अमेरिका और इज़राइल मिलकर किसी भी खतरे को बेअसर कर सकते हैं।

46
Image Credit : X

क्या यह मध्य-पूर्व की सुरक्षा को बदल देगा?

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और अस्थिरता बढ़ गई है। ईरान की प्रतिक्रिया अब सवालों के घेरे में है। खाड़ी देशों और अमेरिकी बेसिस की सुरक्षा खतरे में आ गई है। साइबर और इलेक्ट्रॉनिक जासूसी की भूमिका अब और ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। विश्लेषक मानते हैं कि यह मिशन ईरान और अमेरिका/इज़राइल के बीच लंबे समय तक चलने वाली रणनीतिक टकराहट की शुरुआत हो सकता है।

56
Image Credit : X

क्या खामेनेई को अब कोई बदल सकता है?

खामेनेई की सुरक्षा पर यह हमला साफ़ करता है कि अगली नेतृत्व संरचना और उत्तराधिकार पर भी असर पड़ सकता है। कहना गलत नहीं होगा कि ईरान की आंतरिक राजनीति और सैन्य स्ट्रक्चर केंद्रित दबाव में है। साइबर और जासूसी तकनीकें भविष्य में राजनीति को सीधे प्रभावित कर सकती हैं। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी सिर्फ़ एक हमला नहीं था, बल्कि यह साइबर, मिलिट्री और पॉलिटिकल रणनीति का संगम था।

66
Image Credit : X

इज़राइल और अमेरिका का अगला कदम क्या होगा?

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने पहले ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। अमेरिका और इज़राइल दोनों की रणनीति अब ईरानी विरोधी कार्रवाइयों पर निर्भर है।  यह मिशन दिखाता है कि मॉडर्न युद्ध केवल बॉर्डर पर नहीं, बल्कि डेटा, ट्रैकिंग और टैक्टिकल इंटेलिजेंस पर भी होता है। पश्चिम एशिया में अब हर कदम पर सस्पेंस है और दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज
विश्व राजनीति
ईरान
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Iran-Israel War: इजराइल ने ईरान के 2 बड़े एयरपोर्ट्स पर किया अटैक, बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बढ़ी टेंशन
Recommended image2
2026 के पहले चंद्रग्रहण का रोमांचक नजारा, देखिए इंडिया गेट से यूं दिखा ब्लड मून
Recommended image3
'Shatak' Sangh Ke 100 Varsh: CM मोहन यादव ने देखी RSS की एक शताब्दी की सेवा यात्रा, फिल्म को बताया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Recommended image4
Now Playing
T20 WC 2026 | भारत या इंग्लैंड? सेमीफाइनल की जंग में किसका पलड़ा भारी? कौन रखेगा फाइनल की ओर कदम?
Recommended image5
Now Playing
EXCLUSIVE: Guwahati से पहली तस्वीरें | Guwahati Planetarium में दिखा अद्भुत Lunar Eclipse
Related Stories
Recommended image1
PM मोदी के YouTube पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स: बने दुनिया के नंबर-1डिजिटल लीडर, ट्रंप-बोल्सोनारो कितना पीछे?
Recommended image2
कौन हैं हसन खुमैनी? क्या वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन सकते हैं? सत्ता के गलियारों में हलचल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved