MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • ईरान की वो 10 शर्तें, जिनके आगे झुका अमेरिका! नॉन-अग्रेशन गारंटी से मुआवजे तक क्या-क्या शामिल?

ईरान की वो 10 शर्तें, जिनके आगे झुका अमेरिका! नॉन-अग्रेशन गारंटी से मुआवजे तक क्या-क्या शामिल?

अमेरिका-ईरान टकराव में अचानक यू-टर्न-Donald Trump ने हमले रोक दिए और Iran ने 10-पॉइंट प्लान पेश कर दिया-क्या है ये प्लान। क्या Strait of Hormuz खोलने की शर्त असली डील की चाभी है? 2 हफ़्तों का सीज़फ़ायर-शांति की शुरुआत या बड़े खेल का ट्रेलर?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 08 2026, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

US Iran Ceasefire 2026: अमेरिका और Iran के बीच बढ़ते तनाव के बीच अचानक 2 हफ़्तों का सीज़फ़ायर दुनिया के लिए बड़ा सरप्राइज़ बन गया है। Donald Trump ने आखिरी वक्त पर हमले रोकने का फैसला लिया, जबकि कुछ घंटे पहले तक सख्त चेतावनी दी जा रही थी। दूसरी तरफ, तेहरान की ओर से पेश किया गया 10-सूत्रीय प्रस्ताव सामने आया है। आइए जाने कि इस 10 सूत्रीय प्रस्ताव में आखिर ऐसा क्या है, जो शांति की राह प्रशस्त कर सकता है?

27
Image Credit : X

ट्रंप का यू-टर्न: हमला क्यों रोका गया?

ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका अपने “सभी सैन्य लक्ष्य हासिल” कर चुका है। इसी वजह से अब वह बातचीत का रास्ता खोलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर ईरान सीज़फ़ायर का पालन करता है और Strait of Hormuz को खोलता है, तो आगे और राहत दी जा सकती है। यानी यह फैसला पूरी तरह शर्तों पर आधारित है, न कि पूरी तरह शांति का संकेत। ट्रंप ने इसे “दो-तरफ़ा सीज़फ़ायर” बताया है।उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने ज्यादातर सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दिया कि अगर शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो हमले फिर शुरू हो सकते हैं।

BREAKING - CEASEFIRE IN THE MIDDLE EAST?

President Trump agrees to Pakistan-brokered 2 week ceasefire with Iran, holds off on destroying power plants and bridges, dependent on Iran's agreement to open the Strait of Hormuz.

Will they make the right choice? pic.twitter.com/rNnfpo2Qrs

— Conservative Brief (@ConservBrief) April 7, 2026

Related Articles

Related image1
Trump Iran Ceasefire: 2 हफ़्तों का सीजफायर, होर्मुज़ खुला-क्या बदलेगा Middle East का पावर गेम?
Related image2
Iran Ceasefire: आखिरी मिनट में ट्रंप का यू-टर्न, क्या होर्मुज़ खोलने के पीछे छुपा है सीक्रेट प्लान?
37
Image Credit : X

पाकिस्तान की एंट्री: पर्दे के पीछे की कूटनीति

इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान की भूमिका बेहद अहम रही। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और सेना प्रमुख असीम मुनीर (Asim Munir) ने ट्रंप से बातचीत कर सैन्य कार्रवाई टालने की अपील की। इस कूटनीतिक दबाव ने ही दोनों देशों को 2 हफ़्तों के लिए रुकने पर मजबूर किया।

BREAKING: Trump says he agrees to Pakistan’s ceasefire proposal, suspends bombing of Iran for two weeks subject to Iran opening Strait of Hormuz

Remains to be seen what was Iran's 10-point plan#IranWar‌pic.twitter.com/NKp8JzXNFI

— Atishay Jain (@AtishayyJain96) April 7, 2026

47
Image Credit : X

10-सूत्रीय प्रस्ताव: शांति या रणनीतिक दबाव?

ईरान का 10-पॉइंट प्लान सिर्फ युद्ध रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य सभी पहलू शामिल हैं। इसका मकसद एक स्थायी शांति समझौता (Long-Term Peace Deal) बनाना है, न कि सिर्फ अस्थायी विराम। यह योजना ईरान में पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण मुआवज़े, सभी प्रतिबंधों को हटाने और अमेरिका द्वारा फ्रीज़ किए गए ईरानी फंडों को जारी करने पर भी ज़ोर देती है।

  1. इराक, लेबनान और यमन पर युद्ध की पूर्ण समाप्ति।
  2. ईरान पर युद्ध की पूर्ण और स्थायी समाप्ति, जिसकी कोई समय सीमा न हो।
  3. क्षेत्र के सभी संघर्षों को पूरी तरह से समाप्त करना।
  4. होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना।
  5. होर्मुज़ स्ट्रेट में आवागमन की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल और शर्तें स्थापित करना।
  6. ईरान को पुनर्निर्माण लागत के लिए पूर्ण मुआवज़े का भुगतान।
  7. ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता।
  8. अमेरिका के पास रखे ईरानी फंडों और फ्रीज़ की गई संपत्तियों को जारी करना।
  9. ईरान पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि वह किसी भी परमाणु हथियार को हासिल करने का प्रयास नहीं करेगा।
  10. इन शर्तों की मंज़ूरी मिलते ही सभी मोर्चों पर तत्काल सीज़फ़ायर लागू हो जाएगा।
57
Image Credit : X

होर्मुज़ जलडमरूमध्य: असली गेम चेंजर

Strait of Hormuz दुनिया की तेल सप्लाई का सबसे अहम रास्ता है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इसे तभी पूरी तरह खोलेगा जब सुरक्षा और शर्तें पूरी होंगी। यही कारण है कि यह सीज़फ़ायर सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि ग्लोबल इकॉनमी से भी जुड़ा हुआ है।

67
Image Credit : X

शांति या तूफान से पहले सन्नाटा?

यह 2 हफ्तों का सीज़फ़ायर सिर्फ एक “ब्रेक” है, अंत नहीं। अगर बातचीत सफल होती है, तो यह इतिहास का बड़ा शांति समझौता बन सकता है। लेकिन अगर असफल रही तो इससे भी बड़ा और खतरनाक युद्ध शुरू हो सकता है। पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि क्या ये 10-पॉइंट प्लान शांति लाएगा या सिर्फ एक और रणनीतिक चाल साबित होगा।

अब तक का नुकसान

  • ईरान में: 1900+ मौतें
  • लेबनान: 1500+ मौतें, 10 लाख लोग बेघर
  • इज़राइल: 20+ मौतें
  • अमेरिका: 13 सैनिक शहीद
77
Image Credit : X

क्या 2 हफ़्तों में होगा फाइनल समझौता?

ट्रंप का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच “ज्यादातर मुद्दे सुलझ चुके हैं” और यह 2 हफ़्तों का समय अंतिम डील के लिए है। लेकिन ईरान ने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक अस्थायी विराम है, न कि युद्ध का अंत यानी आने वाले दिन बेहद निर्णायक होंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारतीयों को लेकर वायरल हो गया ईरानी दूतावास का दिल जीतने वाला एक जवाब
Recommended image2
Fact Check: क्या भारत ने ईरान पर हमले में इजरायली जेट्स की मदद की? जानें वायरल दावे का सच
Recommended image3
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से आवारा कुत्तों को हटाने पर मचा बवाल, एनिमल लवर्स बोले- 'यह क्रूरता है'
Recommended image4
कस ली है चुनाव आयोग ने कमर! 7 तस्वीरों में देखिए केरल से असम तक क्या है तैयारी?
Recommended image5
भारत के इस शहर में गर्मी की बीच हो रही बारिश, रेनकोट और छाता लेकर निकल रहे लोग
Related Stories
Recommended image1
Trump Iran Ceasefire: 2 हफ़्तों का सीजफायर, होर्मुज़ खुला-क्या बदलेगा Middle East का पावर गेम?
Recommended image2
Iran Ceasefire: आखिरी मिनट में ट्रंप का यू-टर्न, क्या होर्मुज़ खोलने के पीछे छुपा है सीक्रेट प्लान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved