केरल विधानसभा चुनाव 2026 की 10 सबसे हॉट सीट, जहां कुछ भी हो सकता है...
केरल में विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा गया है। आइए देखते हैं इस बार की सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाली सीटें कौन सी हैं।
110

Image Credit : others
नेमोम विधानसभा क्षेत्र
इस सीट पर विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। LDF से मंत्री वी. शिवनकुट्टी मैदान में हैं, जो मौजूदा विधायक भी हैं। वहीं, NDA ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को उतारा है। UDF की तरफ से के.एस. शबरीनाथ मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। यह वही सीट है जहां से पहली बार बीजेपी का कोई प्रतिनिधि केरल विधानसभा पहुंचा था।
210
Image Credit : others
वट्टियूरकावु विधानसभा क्षेत्र
वट्टियूरकावु में LDF को उम्मीद है कि मौजूदा विधायक वी.के. प्रशांत फिर से जीतेंगे। यहां त्रिकोणीय मुकाबला चुनाव का मिजाज तय करता है। इस सीट का इतिहास ऐसा रहा है कि तीसरे नंबर की पार्टी पहले पर और पहले नंबर की पार्टी तीसरे पर पहुंच जाती है। इस बार बीजेपी ने पूर्व डीजीपी आर. श्रीलेखा को और कांग्रेस ने के. मुरलीधरन को मैदान में उतारा है। तीनों मजबूत उम्मीदवारों के कारण मुकाबला कड़ा है।
310
Image Credit : others
कषक्कुट्टम विधानसभा क्षेत्र
कषक्कुट्टम विधानसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और पूर्व राज्य मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वहीं, 2021 में तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस इस सीट को वापस जीतने का दावा कर रही है। कांग्रेस ने शरत चंद्र प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
410
Image Credit : others
अंबलप्पुषा विधानसभा क्षेत्र
अंबलप्पुषा का मुकाबला पूरे केरल की नजरों में है। CPM के कद्दावर नेताओं में से एक रहे जी. सुधाकरन अब कांग्रेस के समर्थन से यहां उम्मीदवार हैं। वहीं, लेफ्ट के लिए मौजूदा विधायक एच. सलाम मैदान में हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक भूचाल लाने वाली इस सीट पर सबकी नजर है कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
510
Image Credit : Facebook
आरनमुला विधानसभा क्षेत्र
आरनमुला सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की जमीन तैयार है। कांग्रेस के अबिन वर्की सीट वापस लेने के लिए, तो मंत्री और मौजूदा विधायक वीणा जॉर्ज सीट बचाने के लिए लड़ रही हैं। वहीं, बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा है। LDF उम्मीदवार वीणा जॉर्ज विकास कार्यों पर प्रचार कर रही हैं, जबकि UDF और BJP स्वास्थ्य विभाग की विफलताओं को मुद्दा बना रहे हैं।
610
Image Credit : Facebook
पालक्काड विधानसभा क्षेत्र
फिल्म स्टार रमेश पिशारोडी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। यह उन सीटों में से है, जहां बीजेपी इस बार जीत का दावा कर रही है और इसके लिए प्रदेश नेता शोभा सुरेंद्रन को टिकट दिया है। तीसरे नंबर पर मौजूद LDF ने यहां एक स्वतंत्र उम्मीदवार, जाने-माने होटल व्यवसायी एनएमआर रजाक का समर्थन किया है। राहुल मनकुट्टतिल के खिलाफ लगे आरोप भी यहां चर्चा का विषय बन सकते हैं।
710
Image Credit : Asianet News
पेरावूर विधानसभा क्षेत्र
1977 में बनने के बाद से पेरावूर ज्यादातर UDF के साथ रहा है। LDF इस बार इस ट्रेंड को बदलना चाहता है और इसके लिए अपने सबसे मजबूत चेहरे के.के. शैलजा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस उम्मीदवार केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ हैं। यहां मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने हैं। शैलजा ने 2006 में यहीं से 9,099 वोटों से ए.डी. मुस्तफा को हराकर जीत हासिल की थी।
810
Image Credit : others
बेयपुर विधानसभा क्षेत्र
बेयपुर सीट पर पी.वी. अनवर के आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यह सीट लंबे समय से LDF का गढ़ रही है, लेकिन देखना होगा कि क्या इस बार समीकरण बदलेंगे। LDF से मंत्री और मौजूदा विधायक पी.ए. मोहम्मद रियास चुनाव लड़ रहे हैं। पी.वी. अनवर ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर आरोप लगाकर और विधायक पद से इस्तीफा देकर LDF छोड़ा था। बीजेपी से के.पी. प्रकाश बाबू मैदान में हैं।
910
Image Credit : Asianet News
तालिपरंबा विधानसभा क्षेत्र
चुनाव की घोषणा के बाद तालिपरंबा में CPM में हुई फूट ने पार्टी को दबाव में डाल दिया है। CPM के प्रदेश सचिव एम.वी. गोविंदन की पत्नी पी.के. श्यामला यहां से लेफ्ट की उम्मीदवार हैं। श्यामला की उम्मीदवारी का विरोध कर पार्टी छोड़ने वाले टी.के. गोविंदन अब कांग्रेस के समर्थन से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस का लक्ष्य CPM के वोट बांटकर जीत हासिल करना है।
1010
Image Credit : our own
मंजेश्वरम विधानसभा क्षेत्र
कासरगोड जिले की मंजेश्वरम सीट केरल की सबसे कांटे की टक्कर वाली सीटों में से एक है। यह जिले में बीजेपी की सबसे प्रभावशाली सीट भी है। पिछले चुनावों में बीजेपी यहां बहुत कम अंतर से हारी है। इस बार बीजेपी के लिए के. सुरेंद्रन चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि UDF से मौजूदा विधायक और लीग उम्मीदवार ए.के.एम. अशरफ मैदान में हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos