SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...

Rajnath Singh ने SCO बैठक में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई पर जोर दिया, कहा कि क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

Share this Video

बिश्केक किर्गिस्तान में SCO रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा सभी को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई इस संगठन का मूल सिद्धांत है। 22 अप्रैल को हमने पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने यह स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के केंद्र अब किसी भी प्रकार से सजा पाने से बच नहीं सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद का कोई देश या धर्म नहीं होता है। हमें क्रॉस बार्डर टेररिज्म को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। SCO को उन लोगों के खिलाफ कदम उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए जो आतंकवाद के साथ हैं। 

Related Video