MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कौन है निखिल गुप्ता? जिसने खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या के लिए हायर किया था हिटमैन!

कौन है निखिल गुप्ता? जिसने खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या के लिए हायर किया था हिटमैन!

Nikhil Gupta case: क्या एक भारतीय बिज़नेसमैन वाकई न्यूयॉर्क में खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या करवाने वाला था? चेक रिपब्लिक से गिरफ्तारी, अंडरकवर हिटमैन और FBI की चाल-कौन है निखिल गुप्ता, जिसके कबूलनामे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 14 2026, 10:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

Nikhil Gupta Guilty Plea: अमेरिका की एक अदालत में दिया गया एक कबूलनामा आज भारत से लेकर वॉशिंगटन तक चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल सीधा है-निखिल गुप्ता कौन है, और वह ऐसा क्या कर बैठा कि उस पर एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा? न्यूयॉर्क कोर्ट में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने हत्या के लिए भाड़े, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों में गुनाह कबूल कर लिया है।

28
Image Credit : X

निखिल गुप्ता कौन है?

निखिल गुप्ता, जिसे “निक” भी कहा जाता है, दिल्ली का एक बिज़नेसमैन है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह खुद को इंटरनेशनल लेवल पर काम करने वाला व्यक्ति बताता था। अमेरिकी अभियोजकों का दावा है कि उसने इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन में खुद को नारकोटिक्स और हथियार तस्करी से जुड़ा बताया था। जून 2023 में उसे चेक रिपब्लिक से गिरफ्तार किया गया और बाद में अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया।

Related Articles

Related image1
किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा
Related image2
अमेरिका ने नाकाम की खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की साजिश, भारत के सामने उठाया मुद्दा
38
Image Credit : X

पन्नून मर्डर प्लॉट क्या था?

अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, निखिल गुप्ता पर आरोप है कि उसने गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या के लिए भाड़े का हिटमैन तलाशा। पन्नून अमेरिका का नागरिक है और भारत में उसे खालिस्तानी आतंकवादी माना जाता है। यह साजिश न्यूयॉर्क में रची जा रही थी, लेकिन अमेरिकी एजेंसियों की समय रहते कार्रवाई से यह नाकाम हो गई।

48
Image Credit : X

विकास यादव की भूमिका क्या थी?

चार्जशीट के मुताबिक, इस साजिश में विकास यादव नाम के व्यक्ति की अहम भूमिका बताई गई है। आरोप है कि उसी ने निखिल गुप्ता को इस काम के लिए भर्ती किया, टारगेट की जानकारी दी और हत्या के लिए हिटमैन हायर करने का निर्देश दिया। जांच एजेंसियों का कहना है कि गुप्ता और यादव दिल्ली में मिले थे और वहीं इस साजिश पर चर्चा हुई थी। 

58
Image Credit : X

चेक रिपब्लिक से न्यूयॉर्क तक की कहानी क्या है?

निखिल गुप्ता को जून 2023 में चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यूयॉर्क एक्सट्रैडिट किया गया, जहाँ उन पर औपचारिक आरोप तय हुए। नवंबर 2023 में अमेरिकी न्याय विभाग ने इस केस को सार्वजनिक किया।

68
Image Credit : X

FBI और अमेरिकी एजेंसियों ने कैसे पकड़ा?

जब गुप्ता ने न्यूयॉर्क में किसी को हिटमैन के तौर पर संपर्क किया, तो वह व्यक्ति असल में अंडरकवर एजेंट निकला। यहीं से पूरा मामला अमेरिकी एजेंसियों के हाथ लग गया। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (Federal Bureau of Investigation) ने न्यूयॉर्क और US अटॉर्नी SDNY  (US Attorney SDNY) के साथ मिलकर जांच पूरी की।

78
Image Credit : X

गुनाह कबूल करने के बाद अब क्या होगा?

निखिल गुप्ता ने तीन मामलों में गुनाह कबूल किया है:

  • भाड़े पर हत्या (अधिकतम 10 साल सज़ा)
  • हत्या की साजिश (अधिकतम 10 साल)
  • मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश (अधिकतम 20 साल)
  • अब उसकी सज़ा 29 मई 2026 को तय की जाएगी।
88
Image Credit : X

भारत सरकार का रुख क्या है?

भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को लगातार बेबुनियाद बताया है। हालांकि, भारत ने अमेरिका को जांच में सहयोग का भरोसा भी दिया और एक हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया।

निखिल गुप्ता का मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। यह केस आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय साजिश, और भारत–अमेरिका रिश्तों से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा बन चुका है। न्यूयॉर्क कोर्ट में दिया गया कबूलनामा आने वाले समय में इस केस को और भी बड़े मोड़ पर ले जा सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर
Recommended image2
UP Budget Session 2026: राज्यपाल अभिभाषण विवाद पर CM योगी का बयान, विपक्ष के व्यवहार को सनातन के खिलाफ बताया
Recommended image3
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
Recommended image4
Indore Water Tragedy: गंदे पानी ने छीनी एक और मासूम की जिंदगी, पिता की पीड़ा सुन कांप गया कलेजा
Recommended image5
किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा
Related Stories
Recommended image1
किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा
Recommended image2
अमेरिका ने नाकाम की खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की साजिश, भारत के सामने उठाया मुद्दा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved