MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा

किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा

Gurpatwant Singh Pannun Case: न्यूयॉर्क में निखिल गुप्ता ने आखिर क्यों कबूला गुनाह? खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या की साजिश, भाड़े पर मर्डर और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों ने भारत-US रिश्तों को फिर सवालों के घेरे में ला दिया।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 14 2026, 07:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

Nikhil Gupta Guilty Plea: भारत और अमेरिका के रिश्तों से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। 54 साल के भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क की अदालत में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की नाकाम साजिश से जुड़े आरोपों में गुनाह कबूल कर लिया है। यह मामला भाड़े पर हत्या, मनी लॉन्ड्रिंग और अंतरराष्ट्रीय साजिश जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा है। निखिल गुप्ता का कुबूलनामा काफी शाॅकिंग माना जा रहा है।

28
Image Credit : X

निखिल गुप्ता पर क्या आरोप लगे थे?

अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, भारतीय कारोबारी रहे निखिल गुप्ता पर तीन बड़े आरोप लगे थे-

  • भाड़े पर हत्या
  • भाड़े पर हत्या की साजिश
  • मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश

इन मामलों में कुल मिलाकर 20 से 40 साल तक की जेल हो सकती है। अक्टूबर 2024 में US Department of Justice ने गुप्ता और विकास यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Related Articles

Related image1
अमेरिका ने नाकाम की खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की साजिश, भारत के सामने उठाया मुद्दा
Related image2
कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने दी धमकी, अहमदाबाद में बंद कर देंगे विश्व कप फाइनल मैच
38
Image Credit : X

प्राग से न्यूयॉर्क तक: गुप्ता की गिरफ्तारी कैसे हुई?

जून 2023 में चेक गणराज्य के प्राग शहर में निखिल गुप्ता को अमेरिकी एजेंसियों के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित (Extradite) किया गया और न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया। अमेरिकी जांच एजेंसियों का दावा है कि साजिश का केंद्र न्यूयॉर्क था।

48
Image Credit : X

विकास यादव कौन है और उसकी भूमिका क्या बताई गई?

इस केस में एक और नाम सामने आया-विकास यादव का। अमेरिकी जांच के मुताबिक, विकास यादव को इस साजिश का “हैंडलर” बताया गया है। आरोप है कि उसने भारत से इस पूरे मर्डर प्लॉट को डायरेक्ट किया और निखिल गुप्ता को हिटमैन हायर करने के निर्देश दिए। अमेरिकी जांच एजेंसी US Department of Justice का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है हालांकि, भारत सरकार ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

58
Image Credit : X

भारत सरकार ने इस मामले पर क्या कदम उठाए?

भारत सरकार ने आरोप सामने आने के बाद एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई। जनवरी 2025 में इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी और एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की। साथ ही, भारत ने अमेरिका को सहयोग का भरोसा भी दिया है, लेकिन किसी भी राज्य-स्तरीय संलिप्तता से इनकार किया है।

68
Image Credit : X

निखिल गुप्ता ने पहले क्या कहा था और अब क्या बदला?

शुरुआत में निखिल गुप्ता ने सभी आरोपों से इनकार किया था। उनके वकील ने कहा था कि मामला जटिल है और जल्दबाज़ी में फैसला नहीं होना चाहिए। लेकिन अब न्यूयॉर्क कोर्ट में गुनाह कबूल करना इस केस में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

78
Image Credit : X

यह मामला इतना संवेदनशील क्यों है?

यह केस सिर्फ एक हत्या की साजिश नहीं है, बल्कि इसमें

  • अंतरराष्ट्रीय कानून
  • आतंकवाद
  • अभिव्यक्ति की आज़ादी
  • भारत-अमेरिका कूटनीति

जैसे मुद्दे जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि निखिल गुप्ता का कबूलनामा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।

88
Image Credit : X

गुरपतवंत सिंह पन्नून कौन है और विवाद क्यों?

गुरपतवंत सिंह पन्नून प्रतिबंधित संगठन Sikhs for Justice से जुड़ा बताया जाता है और अमेरिका में रहता है। भारत उसे डिज़िग्नेटेड टेररिस्ट मानता है, जबकि वह खुद को राजनीतिक कार्यकर्ता बताता है। यही विरोधाभास इस केस को और पेचीदा बनाता है।

अब आगे क्या हो सकता है?

अब सबकी निगाहें अमेरिकी कोर्ट के अगले फैसले पर हैं। सज़ा तय होना बाकी है और US अटॉर्नी ऑफिस का औपचारिक बयान आना शेष है। यह केस न सिर्फ कानून का, बल्कि भारत-अमेरिका रिश्तों, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा का भी बड़ा इम्तिहान बन चुका है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
तीन पतियों को छोड़ शादीशुदा प्रेमी के साथ रह रही युवती के साथ भोपाल में हो गया खौफनाक कांड
Recommended image2
Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
Recommended image3
Valentine Day Weather Gurugram: क्या गुरुग्राम में आज गुलाबी धूप बनाएगी वेलेंटाइन डे खास? जानें पूरा पूर्वानुमान
Recommended image4
Valentine Day Delhi Weather Update: वेलेंटाइन डे पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम देगा सरप्राइज? IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट
Recommended image5
MP News: 'सामूहिक विवाह को बढ़ावा दें'- CM मोहन यादव की अपील, फिजूलखर्ची रोकने पर जोर
Related Stories
Recommended image1
अमेरिका ने नाकाम की खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की साजिश, भारत के सामने उठाया मुद्दा
Recommended image2
कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने दी धमकी, अहमदाबाद में बंद कर देंगे विश्व कप फाइनल मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved