
NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
सुप्रीम कोर्ट ने 8वीं की NCERT किताब के न्यायपालिका में भ्रष्टाचार संबंधी अंश पर सख्ती दिखाते हुए उसे प्रतिबंधित किया। माफी को नाकाफी बताते हुए कोर्ट ने शिक्षा सचिव व NCERT को नोटिस जारी किया।
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा 8वीं कक्षा की किताबों के विवादित अंश पर सख्त रुख अपनाया गया। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए NCERT की उस आठवीं कक्षा की किताब पर प्रतिबंध लगा दिया है। किताब के इस हिस्से में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला हिस्सा था। इस मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने साफ कहा कि इस मामले में सिर्फ माफी मांगना ही पर्याप्त नहीं है। ऐसी किताबों को बच्चों तक जाने देना ही गलत होगा। जरूरी है कि न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखा जाए। मामले में शिक्षा सचिव और एनसीईआरटी को नोटिस भी जारी किया गया। कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक सर्वोच्च अदालत संतुष्ट नहीं हो जाती सुनवाई जारी रहेगी।