लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे की 5 तस्वीरें, 1 सेकंड की गलती में 7 मौतें
Lucknow Purvanchal Expressway Bus Accident : लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक डबल डेकर बस पलट गई। इस जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। यह बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी।

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस हादसा
उत्तर प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एक डबल डेकर स्लीपर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पटल गई है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
एक सेकंड की झपकी में 7 लोग मौत की नींद सो गए
पुलिस की शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादस हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस की स्पीड 80 किलोमीटर से ज्यादा थी। चालक की आंख लगी और बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज के पास पलट गई।
मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव निकालकर उनकी पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस
बता दें कि यह डबल डेकर बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। जिसमें करीब 50 के आसपास यात्री सवार थे। कुछ महिलाओं और कुछ बच्चे भी सवार थे। जिनको गंभीर चोटें आई हुई हैं।
हादसे का मंजर दिल दहला देने वाला था
इस दर्दनाक हादसे के बाद मौक पर जो मंजर दिखा वह दिल दहला देने वाला था। जो लोग एक्सीडेंट में घायल हुए हैं उनमें से कई यात्रियों के हाथ-पैर शरीर से अलग हो चुके हैं। वहीं एक दो लोगों की शव तो दो टुकड़ों में मिला। एक्सप्रेसवे पर चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा है। वहीं कई यात्री चीखते चिल्लाते रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

