IAS से ज्यादा पैसा कमाती हैं कुलदीप यादव की दुल्हन, इतनी है वंशिका की सैलरी?
Kuldeep Yadav Wedding : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज 14 मार्च 2026 अपनी चाइल्ड हुड फ्रेंड वंशिका चड्डा के साथ उत्तराखंड के मसूरी में 7 फेरे लेंगे। इस समारोह में क्रिकेट जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

एक-दूजे के होने जा रहे कुलदीप और वंशिका
T20 वर्ल्ड कप जीतकर आए टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Ydav Wedding) अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। आज 14 मार्च को वह अपनी बचपन की दोस्त-गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा (vanshika chaddha) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह हाई प्रोफाइल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी सवॉय होटल (Hotel Savoy Mussoorie History) में हो रही है। तो आइए इस मौके पर जानते हैं कि क्रिकेटर कुलदीप यादव की दुल्हनियां कितना पैसा कमाती हैं और कितनी पढ़ाई लिखाई की है?
वंशिका चड्डा कीक एजुकेशन प्रोफाइल?
आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हनिया और क्या करती हैं काम? तो बताते चलें कि कुलदीप की दुल्हन वंशिका मूलरूप से यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग अपने शहर से की। बाद की एजुकेशन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पूरी की है। वंशिका ने एकेडमिक्स में अपनी छाप छोड़ी है।
भारत की नंबर 1 कंपनी जॉब करती हैं कुलदीप की दुल्हन वंशिका
वंशिका चड्डा भारत की नंबर-1 इंशोरेंश कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं। बताया जाता है कि वह एक प्रशासक अधिकारी (AAO) के पद पर कार्यरत हैं, जो शाखा स्तर पर प्रबंधन कार्य देखते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, LIC में एक प्रशासक अधिकारी (AAO)की शुरुआती सैलरी लगभग ₹1,07,000 से ₹1,26,000 के बीच हो सकती है। इसके अलावा उन्हें लाखों में कमीशन भी मिलता है। वहीं
कुलदीप की दुल्हन IAS से ज्यादा पैसा कमाती
वंशिका चड्डा की सैलरी IAS अफसरों से कहीं ज्यादा है। क्योंकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार, एक नए IAS अधिकारी की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹56,100 प्रति माह होती है। भत्ते (DA, HRA, TA) मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹80,000 से ₹1,00,000+ प्रति माह तक पहुँच जाती है।
वंशिका चड्ढा लाइमलाइट में रहना नहीं पसंद
बता दें कि वंशिका चड्ढा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। जबकि होने वाले हसबैंड कुलदीप यादव अपनी प्रोफाइल के कारण मीडिया में बने रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत कानपुर के श्याम नगर इलाके से शुरू हुई थी, जो आज उत्तराखंड में शांदी के बंधन में बंधने के बाद जीवन भर के साथी बन जाएंगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

