- Home
- News
- Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप की दुल्हन जिस कंपनी में करती हैं जॉब, उससे करोड़ों लोगों का कनेक्शन
Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप की दुल्हन जिस कंपनी में करती हैं जॉब, उससे करोड़ों लोगों का कनेक्शन
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी की बंधन में बंध रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कुलदीप यादव बन रहे दूल्हा
भारतीय क्रिकेटर टीम और टी 20 विश्व कप विजेता कुलदीप यादव अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। वह इसी सप्ताह अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुलदीप और वंशिका की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। अब इस गुड न्यूज के बाद फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है कि कुलदीप की होने वाली दुल्हनियां कौन हैं और क्या काम करती हैं। क्योंकि कम ही लोगों को उनके बार में पता है। तो आइए हम आपको उनकी पूरी प्रोफाइल के बारे में बताते हैं।
Who is Vanshika Yadav, who is Kuldeep Yadav's girlfriend, who is Kuldeep Yadav's fiancée Vanshika, how educated is Kuldeep Yadav's bride,
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप यादव की शादी का समारोह देव भूमि कहे जाने वाले स्टेट यानि उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में होगा। बताया जा रहा है कि इस खास फंक्शन में सिर्फ दोनों के परिवार खास दोस्त शामिल होंगे। वहीं शादी के बाद वहीं, 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में कुलदीप और वंशिका की भव्य रिसेप्शन होगा। जिसमें क्रिकेट साथ फिल्म जगत के कई सितारे और राज नेता शामिल होंगे।
सबसे पहले हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर जिस लड़की को अपनी लाइफ पार्टनर बनाने जा रहे हैं। वह उनकी बचपन की दोस्त है। जो लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड भी है। पिछले साल दोनों ने लखनऊ में सगाई की है। शादी की डेट भी नंवबर 2025 में फिक्स हुई थी, लेकिन लगातार क्रिकेट मैच में बिजी होने और व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर के कारण डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका
बता दें कि कुलदीप यादव की होने वाली वाइफ वंशिका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली हैं। पेशे से वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में जॉब करती हैं। यह कंपनी इंश्योरेंस में भारत की नंबर वन कंपनी है। जिसमें करीब करीब भारत के हर इंसान का पैसा लगा है, यानि उनका इसमें इंश्योरेंस या पॉलिसी ली हुई है।
कुलदीप यादव की दुल्हन कितनी पढ़ी लिखीं?
कानपुर के श्याम नगर इलाके में जन्मीं वंशिका की एजुकेशन प्रोफाइल काफी हाई है। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गईं। जहां से उन्होंने कॉलेज की मास्टर डिग्री प्राप्त की।
कुलदीप यादव की शादी में आंएगी सीएम योगी?
बताया जा रहा है कि कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने शादी और रिसेप्शन का न्यौता 8 मार्च को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया है। मुख्यमंत्री ने भी वेडिंग में शामिल होने का कहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

