इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दोनों देशों की सैन्य ताकत की तुलना करें तो सैनिक संख्या में ईरान आगे है, जबकि एयर पावर और रैंकिंग में इजराइल मजबूत स्थिति में है। वर्ल्ड मिलिट्री रैकिंग में दोनों देशों के बीच ज्यादा फासला नहीं है। 

Israel vs Iran Military Power Comparison : मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच भीषण युद्ध जारी है। पिछले 4 दिन में ईरान में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इजराइल और अन्य देशों की मौत का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। 28 फरवरी से शुरु हुई इस लड़ाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत ईरान के कई बड़े नेता और कमांडर्स मारे गए। फिलहाल ये युद्ध थमता नहीं दिख रहा है। आइए जानते हैं इजराइल-ईरान दोनों में कौन-किस पर भारी है।

1- कुल मिलिट्री सैनिक

  •  ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 के मुताबिक, इजराइल के पास कुल 6,69,500 मिलिट्री पर्सनल हैं। वहीं, एक्टिव सैनिकों की संख्या 1,69,500 जबकि रिजर्व सैनिक 4,65,000 हैं। इसके अलावा 35,000 पैरामिलिट्री भी है।
  •  ईरान के पास कुल 11,80,000 मिलिट्री पर्सनल हैं। वहीं, एक्टिव सैनिकों की संख्या 6,10,000 जबकि रिजर्व सैनिक 3,50,000 हैं। इसके अलावा 2,20,000 पैरामिलिट्री भी है।

2- लैंड फोर्सेस : कौन किस पर भारी?

  •  इजराइल के पास कुल 1300 टैंक्स, 323 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी, 171 टोड आर्टिलरी और 228 रॉकेट आर्टिलरी मौजूद है।
  •  ईरान के पास कुल 2675 टैंक्स, 424 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी, 1803 टोड आर्टिलरी और 1550 रॉकेट आर्टिलरी मौजूद है।

3- एयर पावर : किसमें कितना दम?

  •  इजराइल के पास कुल 597 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें 478 रेडी कंडीशन में हैं। इसके अलावा 239 फाइटर्स, 45 अटैक टाइप, 14 ट्रांसपोर्टर्स, 148 ट्रेनर्स, 13 टैंकर फ्लीट, 127 हेलिकॉप्टर और 48 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं।
  •  ईरान के पास कुल कुल 551 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें 303 रेडी कंडीशन में हैं। इसके अलावा 188 फाइटर्स, 21 अटैक टाइप, 86 ट्रांसपोर्टर्स, 103 ट्रेनर्स, 6 टैंकर फ्लीट, 129 हेलिकॉप्टर और 13 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं।

4- नेवल फोर्सेस : कौन ज्यादा पावरफुल

  •  इजराइल के पास कुल 82 एसेट्स हैं। इनमें 7 कार्वेट्स, 6 सबमरीन (पनडुब्बी), 66 पेट्रोल वेसल्स शामिल हैं।
  •  ईरान के पास कुल 109 एसेट्स हैं। इनमें 7 फ्रिगेट्स, 3 कार्वेट्स, 25 सबमरीन्स, 21 पेट्रोल वेसल्स और 1 माइन वारफेयर है।

5- वर्ल्ड मिलिट्री रैंकिंग

  •  ग्लोबल फायरपावर के मुतबिक, दुनिया के 145 देशों में इजराइल दुनिया का 15वां सबसे ताकतवर देश है। इजराइल का पावर इंडेक्स स्कोर 0.2707 है।
  •  ग्लोबल फायरपावर के मुतबिक, 145 देशों में ईरान दुनिया का 16वां सबसे ताकतवर देश है। इजराइल का पावर इंडेक्स स्कोर 0.3199 है। बता दें कि जिसका स्कोर जितना कम होता है, वो देश रैकिंग में उतने ही उपर और ताकतवर माना जाता है।