Middle East War Iran Damage Report: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का आज 8वां दिन है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 1300 से ज्यादा हमले हो चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। ईरान की राहत संस्था रेड क्रिसेंट की रिपोर्ट बेहद शॉकिंग है। पूरा देश 'डिजिटल कब्रिस्तान' बन गया है।
Iran War Shocking Report: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच टकराव के 8वें दिन भी लगातार मिसाइल हमले, धमाके और सैन्य कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि ईरान में आम लोगों की जिंदगी लगभग ठहर गई है। इंटरनेट बंद है, कई शहरों में पानी और बिजली की दिक्कत है और हजारों घर तबाह हो चुके हैं। इसी बीच ईरान की राहत संस्था रेड क्रिसेंट की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने दुनिया को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जंग शुरू होने के बाद बड़ी तबाही मची है।
8 दिन में जंग ने ले ली 1332 जानें
जंग की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। तब से अब तक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों में अब तक 1332 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान का कहना है कि देश में 1300 से ज्यादा हमले हो चुके हैं। कई शहरों में बमबारी हुई है और कई इलाकों में लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
रेड क्रिसेंट की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
ईरान की राहत संस्था रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने जंग से हुए नुकसान का बड़ा आंकड़ा जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 6,668 आम जगहों को निशाना बनाया गया है। संस्था का कहना है कि हमलों में सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों के घरों को हुआ है। हमलों में 5,500 से ज्यादा घर राख हो चुके हैं। 1,041 दुकानें, 14 मेडिकल सेंटर और 65 स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है। कई शहरों में पानी और बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप है। बचाव और राहत के लिए भेजी गई कई गाड़ियां भी खराब हो गईं और कुछ राहतकर्मी घायल हो गए।
ईरान में इंटरनेट लगभग बंद
जंग का असर सिर्फ जमीन पर ही नहीं, डिजिटल दुनिया में भी दिख रहा है। ईरान में 'डिजिटल मौत' जैसा सन्नाटा है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स (NetBlocks) का कहना है कि पूरे देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी 1% से भी कम रह गई है। वजह सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट पर ताला लगा दिया है। लोग न तो बाहर की खबरें देख पा रहे हैं और न ही अपना हाल दुनिया को बता पा रहे हैं। वहां के लोग सिर्फ वही देख रहे हैं जो सरकारी मीडिया उन्हें दिखा रहा है। जंग शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही इंटरनेट कनेक्शन तेजी से गिर गया और अब यह पहले के मुकाबले बेहद कम रह गया है।
मिडिल ईस्ट जंग के 5 बड़े अपडेट
- ईरान की अर्थव्यवस्था डूब रही है, शेयर बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
- ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसियों से हमलों के लिए माफी मांगी, लेकिन उसके कुछ ही देर बाद दोहा (कतर) में बड़ा धमाका हो गया।
- जंग के बीच अमेरिका इजराइल को 151.8 मिलियन डॉलर के और हथियार देने जा रहा है।
- ईरान ने जॉर्डन में अमेरिका के सबसे आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम (THAAD) को तबाह कर दिया है। इस सिस्टम के रडार की कीमत करीब 2,700 करोड़ रुपए थी।
- 300 मिसाइल लॉन्चर खाक। दावा है कि हमलों में ईरान की ताकत आधी रह गई है।
इसे भी पढ़ें-'इजरायल-अमेरिका के आगे सरेंडर नहीं करेंगे', ईरान के राष्ट्रपति ने क्यों मांगी माफी?
इसे भी पढ़ें-US-Iran तनाव के बीच कोच्चि पोर्ट पर क्या करने पहुंचा है ईरान का जंगी जहाज?
