MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Airport Charges 25% कट: क्या सच में सस्ता होगा हवाई किराया या सिर्फ एयरलाइनों को फायदा?

Airport Charges 25% कट: क्या सच में सस्ता होगा हवाई किराया या सिर्फ एयरलाइनों को फायदा?

क्या एयरपोर्ट चार्ज 25% घटने के बाद आपका हवाई किराया सच में कम होगा या सिर्फ एयरलाइनों को राहत मिलेगी? एक तरफ सरकार ने बड़ा फैसला लिया, दूसरी तरफ ATF फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। क्या यात्रियों को फायदा मिलेगा?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 09 2026, 10:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Airfare Relief Alert: हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने अचानक एयरपोर्ट पर लगने वाले लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और हवाई किराए महंगे होते जा रहे हैं। क्या इस फैसले से आपके टिकट सस्ते होंगे या नहीं?

27
Image Credit : X

सरकार का बड़ा फैसला: 25% चार्ज कटौती लागू-एयरलाइनों को 400 करोड़ की राहत

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने तुरंत प्रभाव से एयरपोर्ट चार्ज में 25% की कमी का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अब एयरलाइनों को विमान लैंडिंग और पार्किंग के लिए कम पैसे देने होंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम यात्रियों को राहत देने और एयरलाइनों की बढ़ती लागत को कंट्रोल करने के लिए उठाया गया है। सरकार के इस फैसले से एयरलाइनों को करीब 400 करोड़ रुपये तक की बचत हो सकती है।

Related Articles

Related image1
Indore Airport Update: नए टर्मिनल-1 की सौगात, मोहन यादव बोले- आम आदमी भी अब कर रहा हवाई सफर
Related image2
US Airstrike Mashhad Airport: भारत जाने वाला विमान क्षतिग्रस्त, ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप
37
Image Credit : X

ATF महंगा: असली दबाव यहीं से शुरू

एयरलाइनों की सबसे बड़ी लागत ATF यानी विमानन ईंधन होती है। हाल ही में इसकी कीमतों में लगभग 100% तक उछाल देखा गया है। बढ़ती लागत के चलते बड़ी एयरलाइंस जैसे IndiGo और Air India ने अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है। IndiGo ने ईंधन महंगा होने पर चार्ज बढ़ाया। Air India ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में नई संरचना लागू की। यही वजह है कि चार्ज कम होने के बावजूद एयरलाइनों की कुल लागत अभी भी ज्यादा बनी हुई है। यानी टिकट सस्ता होने की राह आसान नहीं है।हालांकि, सरकार के इस नए फैसले से इन कंपनियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

47
Image Credit : X

सरकार का बैलेंस गेम: किराया काबू में रखने की कोशिश

सरकार ने ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को सीमित कर दिया, जिससे किराए में अचानक भारी उछाल नहीं आया। अगर यह कदम नहीं उठाया जाता, तो हवाई किराया दोगुना तक हो सकता था। यानी सरकार फिलहाल “नुकसान रोकने” की रणनीति पर काम कर रही है, न कि सीधे किराया घटाने पर।

57
Image Credit : X

AERA और AAI की भूमिका: सिस्टम कैसे काम करता है?

भारतीय एयरपोर्ट आर्थिक नियामक प्राधिकरण (AERA) एयरपोर्ट टैरिफ तय करता है और हर 5 साल में इसकी समीक्षा होती है। अब जो चार्ज कम किए गए हैं, उनकी भरपाई भविष्य में टैरिफ साइकिल में की जाएगी। वहीं AAI को भी छोटे एयरपोर्ट्स पर यही राहत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

67
Image Credit : X

क्या सस्ता होगा हवाई सफर?

फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। अगर ATF की कीमतें कम होती हैं, तो टिकट सस्ते हो सकते हैं। अगर फ्यूल महंगा ही रहा, तो किराए में राहत मिलना मुश्किल है। IndiGo और Air India जैसी एयरलाइनों ने पहले ही फ्यूल सरचार्ज में बदलाव के संकेत दिए हैं, जिससे साफ है कि आने वाले समय में किराए पूरी तरह बाजार पर निर्भर रहेंगे।  

77
Image Credit : X

हवाई यात्रियों की जेब पर क्या होगा असर?

एयरपोर्ट चार्ज में कटौती एक सकारात्मक कदम जरूर है, लेकिन यह सीधे आपकी जेब पर असर डालेगा-यह अभी तय नहीं है। फिलहाल यात्रियों के लिए सबसे सही रणनीति यही है-अपडेट पर नजर रखें, क्योंकि हवाई किराए का खेल अभी पूरी तरह खुला नहीं है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहर का लेटेस्ट भाव
Recommended image2
Israel Airstrike: लेबनान में अब तक 254 मौतें-होर्मुज़ पर फिर बढ़ी तकरार, एक्शन में ईरान!
Recommended image3
US-Israel-Iran War: ईरान से बातचीत के लिए JD Vance जाएंगे पाकिस्तान! ट्रंप का बड़ा दांव
Recommended image4
इज़राइल का लेबनान पर बड़ा हमला: 10 मिनट में 100 मिसाइलें…ईरान का पलटवार, होर्मुज़ फिर बंद
Recommended image5
तीन राज्यों में चुनावी समर आज: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर वोटिंग, 10 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स तैयार
Related Stories
Recommended image1
Indore Airport Update: नए टर्मिनल-1 की सौगात, मोहन यादव बोले- आम आदमी भी अब कर रहा हवाई सफर
Recommended image2
US Airstrike Mashhad Airport: भारत जाने वाला विमान क्षतिग्रस्त, ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved