इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का उद्घाटन सीएम मोहन यादव ने किया। नए टर्मिनल में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और हर साल 15 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। सरकार प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ा रही है।
मनमोहन यादव (Mohan Yadav) ने रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर (Devi Ahilyabai Holkar International Airport )के टर्मिनल-1 का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह नया टर्मिनल इंदौर और पूरे मालवा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलते हुए, Narendra Modi के नेतृत्व में जनसेवा के नए काम किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से बढ़ा विमानन क्षेत्र
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण भारत का विमानन क्षेत्र तेजी से विकसित हुआ है। अब हवाई यात्रा केवल अमीरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोग भी आसानी से हवाई सफर कर पा रहे हैं। ता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में जनसेवा के नए काम किए जा रहे हैं।
इंदौर एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल पहचान और क्वालिटी सर्टिफिकेट
इंदौर की बेहतर हवाई सुविधाओं को अमेरिकी क्वालिटी काउंसिल ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। सीएम ने यह सर्टिफिकेट एयरपोर्ट अधिकारियों को सौंपा और उन्हें बधाई दी।
नए टर्मिनल में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
नए टर्मिनल का निर्माण करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
- प्रति घंटे 400 यात्रियों को संभालने की क्षमता
- 14 चेक-इन काउंटर
- 300 यात्रियों के बैठने की सुविधा
- 6000 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण
- सालाना 15 लाख यात्रियों की क्षमता
इसके अलावा यहां 18 उड़ानों का संचालन, 150 वाहनों की पार्किंग और वीआईपी रूम जैसी सुविधाएं भी हैं।
‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत, सस्ती मिलेगी चाय-नाश्ता
यात्रियों के लिए खास “उड़ान यात्री कैफे” शुरू किया जाएगा, जहां 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में नाश्ता मिलेगा। यह सुविधा यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
एयर एम्बुलेंस सेवा से मरीजों को मिलेगा फायदा
सीएम ने बताया कि प्रदेश में एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिससे गंभीर मरीजों को जल्दी बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है।
हर 150 किमी पर एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य
- मध्य प्रदेश में तेजी से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।
- अभी 8 एयरपोर्ट, 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड मौजूद हैं
- रीवा, सतना और दतिया में नए एयरपोर्ट शुरू हो चुके हैं
- उज्जैन और शिवपुरी में भी नए एयरपोर्ट बनेंगे
सरकार का लक्ष्य है:
- हर 150 किमी पर एयरपोर्ट
- हर 75 किमी पर एयरस्ट्रिप
- हर 45 किमी पर हेलीपैड
मध्यप्रदेश बन रहा लॉजिस्टिक हब
सीएम ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार से मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। नई कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते प्रदेश देश का लॉजिस्टिक हब बनता जा रहा है।
कार्यक्रम में कई नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू वर्चुअली शामिल हुए। साथ ही सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई लोग मौजूद रहे।


