MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • हैदराबाद की YouTuber ने कुवैत में अपनी मां को "I Love You" मैसेज भेजा, फिर सुसाइड कर लिया

हैदराबाद की YouTuber ने कुवैत में अपनी मां को "I Love You" मैसेज भेजा, फिर सुसाइड कर लिया

Hyderabad YouTuber suicide case में 21 वर्षीय BSc छात्रा ने मां को “I Love You” मैसेज भेजने के बाद जान दे दी। पुलिस रिलेशनशिप विवाद और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 26 2026, 09:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Hyderabad YouTuber suicide: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 21 साल की छात्रा और पार्ट-टाइम यूट्यूबर की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनमत की रहने वाली बोनू कोमाली अपने किराए के फ्लैट में मृत पाई गईं। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने कुवैत में काम करने वाली अपनी मां को “I Love You So Much” का मैसेज भेजा था।

25
Image Credit : X

क्या रिलेशनशिप विवाद बना आत्महत्या की वजह?

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि कोमाली लंबे समय से एक रिलेशनशिप में थीं। बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच विवाद हुआ था और शायद यही तनाव उनकी भावनात्मक परेशानी की वजह बना। हालांकि, पुलिस ने साफ कहा है कि अभी जांच जारी है। रिश्ते के झगड़े में सुसाइड (Relationship dispute suicide) एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है। फोन रिकॉर्ड, चैट और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Related image1
हैदराबाद की जल्लाद मां : 7 साल की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका, मासूम की मौत
Related image2
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए
35
Image Credit : X

फ्लैट के अंदर क्या मिला?

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी बरामद हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ओस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।यह पूरा मामला अब पुलिस इन्वेस्टिगेशन हैदराबाद ” के तहत दर्ज किया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोमाली ने करीब छह महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। अगर यह सही है, तो यह दिखाता है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव में थीं।

45
Image Credit : X

क्या 2025 में कोमाली और निखिल रेड्डी का ब्रेकअप हो गया?

पब्लिकेशन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोमाली कथित तौर पर एकतरफा रिश्ते में थी, क्योंकि निखिल उससे लगभग तंग आ चुका था। इसमें यह भी कहा गया कि वे तीन साल तक साथ रहे, लेकिन ब्रेकअप का कारण अनसुलझे झगड़े और अलग-अलग मतभेद थे। दुख की बात है कि कोमाली ने साड़ी से खुद को लटकाने के तुरंत बाद ज़िंदगी से हार मान ली और यह घटना तब सुर्खियों में आई जब उसकी मां ने रायदुर्गम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

55
Image Credit : Social Media

Hyderabad YouTuber Suicide: युवाओं में बढ़ता मानसिक दबाव?

आज के समय में सोशल मीडिया, पढ़ाई और रिश्तों का दबाव कई युवाओं पर भारी पड़ रहा है। BSc स्टूडेंट जैसे मामलों ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझ पा रहे हैं? पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और करीबी लोगों के बयान दर्ज कर रही है।  

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250.

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 9999666555 , ISS iCall: 022-25521111, मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
क्राइम न्यूज
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शिमला में दिल्ली vs हिमाचल पुलिस: यूथ कांग्रेस की गिरफ्तारी पर 2 राज्यों की पुलिस में हाई-वोल्टेज ड्रामा
Recommended image2
UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Recommended image3
रचा इतिहास! PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन पार, बने दुनिया के नंबर 1 नेता
Recommended image4
PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ क्या है? नेतन्याहू से लेकर मैक्रों और पुतिन तक क्यों हो रही चर्चा?
Recommended image5
Cuba US Speedboat Shooting: कोस्ट गार्ड फायरिंग में अमेरिकन स्पीडबोट पर 4 की मौत, 6 घायल
Related Stories
Recommended image1
हैदराबाद की जल्लाद मां : 7 साल की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका, मासूम की मौत
Recommended image2
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved