MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • रचा इतिहास! PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन पार, बने दुनिया के नंबर 1 नेता

रचा इतिहास! PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन पार, बने दुनिया के नंबर 1 नेता

PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने डिजिटल दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाया।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 26 2026, 08:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Narendra Modi Global Popularity: सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास बन गया है। PM नरेंद्र मोदी ने Instagram पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। आज जब दुनिया डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ी हुई है, तब किसी भी नेता की ऑनलाइन मौजूदगी उसकी वैश्विक पहचान तय करती है। और इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। क्या यह सिर्फ एक संख्या है, या इसके पीछे छिपा है ग्लोबल पॉपुलैरिटी का बड़ा संदेश?

26
Image Credit : X

क्या PM मोदी Instagram पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं?

हाँ। 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ Narendra Modi Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं। वे साल 2014 में Instagram से जुड़े थे। पिछले दस सालों में उनका अकाउंट सिर्फ फोटो शेयर करने की जगह नहीं रहा, बल्कि यह एक डिजिटल संवाद मंच बन गया। उनके पोस्ट में देश-विदेश की यात्राएं, बड़े फैसले, त्योहारों की शुभकामनाएं, युवाओं से संवाद और निजी पलों की झलक भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि उनका अकाउंट सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है।

100 million strong! PM @narendramodi becomes the most followed world leader on #Instagram

PM Narendra Modi has crossed the historic milestone of 100 million followers on Instagram, becoming the first world leader and politician to achieve this feat on the platform.

PM Modi… pic.twitter.com/oKt0VSbeYJ

— DD News (@DDNewslive) February 26, 2026

Related Articles

Related image1
Narendra Modi Birthday: ऑपरेशन सिंदूर से बालाकोट एयर स्ट्राइक तक, पीएम के इन 11 फैसलों से दिखा भारत का दम
Related image2
PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ क्या है? नेतन्याहू से लेकर मैक्रों और पुतिन तक क्यों हो रही चर्चा?
36
Image Credit : X

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी पीछे रह गए?

  • डिजिटल आंकड़ों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के Instagram पर लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह संख्या बड़ी जरूर है, लेकिन PM मोदी के मुकाबले आधे से भी कम है। इसके अलावा:

  • प्रबोवो सुबियांटो (Prabowo Subianto)-15 मिलियन
  • लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva)-14.4 मिलियन
  • रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdoğan)-11.6 मिलियन
  • जेवियर माइली (Javier Milei)-6.4 मिलियन

दिलचस्प बात यह है कि इन पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स मिलाकर भी PM मोदी के फॉलोअर्स से कम हैं।

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million followers on Instagram

Read @ANI Story | https://t.co/fTBgBMVbyG#PMModi#Instagrampic.twitter.com/z2942gIZLx

— ANI Digital (@ani_digital) February 25, 2026

46
Image Credit : X

भारत में बाकी नेताओं से कितना आगे हैं PM मोदी?

अगर भारत की बात करें तो यहां भी अंतर काफी बड़ा है।

  • योगी आदित्यनाथ-लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स
  • राहुल गांधी-लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स

इन दोनों नेताओं के मुकाबले PM मोदी कई गुना आगे हैं।

56
Image Credit : X

Instagram पॉपुलैरिटी के पीछे क्या है असली कारण?

  • डिजिटल कनेक्ट-युवा पीढ़ी Instagram पर ज्यादा सक्रिय है।
  • विजुअल स्टोरीटेलिंग-तस्वीरें और छोटे वीडियो सीधे असर डालते हैं।
  • ग्लोबल अपील-विदेश यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रियता।
  • निरंतर अपडेट-नियमित और आकर्षक पोस्ट।

PM मोदी का अकाउंट सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। इसमें संस्कृति, योग, त्योहार, सैनिकों से मुलाकात और देश के अलग-अलग हिस्सों की झलक भी मिलती है।

PM Narendra Modi has crossed the historic milestone of 100 million followers on Instagram, becoming the first world leader and politician to achieve this feat on the platform.

PM Modi joined Instagram in 2014. He has more than twice as many followers as US President Donald Trump… pic.twitter.com/86EBF0CdIb

— ANI (@ANI) February 25, 2026

66
Image Credit : X

क्या सोशल मीडिया फॉलोअर्स असली ताकत को दिखाते हैं? डिजिटल युग में नया रिकॉर्ड

सोशल मीडिया आज पॉलिटिक्स का बड़ा हथियार बन चुका है। Instagram, Twitter (X), Facebook जैसे प्लेटफॉर्म अब सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जनमत बनाने के लिए भी इस्तेमाल होते हैं। 100 मिलियन Instagram फॉलोअर्स के साथ PM नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया माइलस्टोन हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी वैश्विक पहचान, डिजिटल रणनीति और युवाओं के बीच मजबूत कनेक्शन को दिखाती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
नरेंद्र मोदी
विश्व राजनीति
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मेरठ में सनसनी का VIDEO: पत्नी के BF का मर्डर करने वाले किलर और पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
Recommended image2
PM Modi Israel Visit Day 2: इजराइल में लागू होगा UPI, FTA पर भी सहमति; जानें भारत-इजराइल के बीच हुई क्या डील
Recommended image3
Now Playing
NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Recommended image4
Hyderabad Love Tragedy: 'वो मेरा नहीं, पर दिल मानता नहीं', सुसाइड नोट पढ़कर रो पड़े लोग
Recommended image5
UP Yamanashi Deal: अगस्त में 200 जापानी सीईओ आएंगे यूपी, निवेश और ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा
Related Stories
Recommended image1
Narendra Modi Birthday: ऑपरेशन सिंदूर से बालाकोट एयर स्ट्राइक तक, पीएम के इन 11 फैसलों से दिखा भारत का दम
Recommended image2
PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ क्या है? नेतन्याहू से लेकर मैक्रों और पुतिन तक क्यों हो रही चर्चा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved