MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • हरियाणा बैंक्वेट हॉल में वॉशरूम के साइन बोर्ड पर शिवाजी महाराज और रानी पद्मिनी की तस्वीरें, विवाद-WATCH

हरियाणा बैंक्वेट हॉल में वॉशरूम के साइन बोर्ड पर शिवाजी महाराज और रानी पद्मिनी की तस्वीरें, विवाद-WATCH

Haryana Shivaji Image Controversy: क्या फरीदाबाद के बैंक्वेट हॉल में शिवाजी महाराज की तस्वीर को वॉशरूम जेंडर साइन की तरह इस्तेमाल किया गया? वायरल वीडियो के बाद सियासत गरमाई। गलती, लापरवाही या जानबूझकर किया गया अपमान? जांच और कार्रवाई की मांग तेज।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 24 2026, 09:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Faridabad Viral Video: हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति तक हलचल मचा दी है। एक प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में पुरुष और महिला वॉशरूम के बाहर जेंडर साइन की जगह कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महारानी पद्मिनी की तस्वीरें लगाई गईं। जैसे ही इसका वीडियो इंस्टाग्राम और X पर वायरल हुआ, लोगों में नाराज़गी फैल गई। यह विवाद अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है।

25
Image Credit : X

क्या है पूरा मामला?

मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। यहां एक निजी बैंक्वेट हॉल में वॉशरूम के दरवाजों पर जेंडर साइन के तौर पर छत्रपति शिवाजी महराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) और रानी पद्मावती (Rani Padmini) की तस्वीरें इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे ऐतिहासिक और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान बताया।

This is absolutely unacceptable. Chhatrapati Shivaji Maharaj is a revered figure for us, his image cannot be misused this way. I urge the Haryana Government to immediately get this image removed. 

Why do BJP governments repeatedly allow insults to Chhatrapati Shivaji Maharaj's… pic.twitter.com/XEO8BNgBaP

— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) February 23, 2026

Related Articles

Related image1
15 दिनों में 12 मौतें, हरियाणा के इस गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी से दहशत
Related image2
हरियाणा में किसान आय बढ़ाने पर जोर, MSP खरीद और सस्ता ऋण पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का बयान
35
Image Credit : ANI

क्यों इतना बड़ा विवाद बना यह मुद्दा?

छत्रपति शिवाजी महाराज को पूरे भारत, खासकर महाराष्ट्र में, साहस और सुशासन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनकी तस्वीर को टॉयलेट साइन की तरह इस्तेमाल करना कई लोगों को आपत्तिजनक लगा। कांग्रेस सांसद वर्षा एकनाथ गायकवाड (Varsha Eknath Gaikwad) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज पूजनीय हैं और उनकी छवि का ऐसा इस्तेमाल अस्वीकार्य है। वहीं, शिवसेना नेता Shaina NC ने इसे महाराष्ट्र का अपमान बताया और कार्रवाई की मांग की।

45
Image Credit : Getty

सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रिया?

इंस्टाग्राम और X (पहले ट्विटर) पर वीडियो वायरल होते ही यूज़र्स ने कड़ी नाराज़गी जताई। कई लोगों ने मांग की:

  • तस्वीरें तुरंत हटाई जाएं
  • बैंक्वेट हॉल मैनेजमेंट सार्वजनिक माफी मांगे
  • जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो
  • जांच हो कि यह जानबूझकर किया गया या गलती से

अब तक बैंक्वेट हॉल प्रबंधन या हरियाणा सरकार की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

55
Image Credit : X

राजनीतिक असर कितना गहरा?

यह मुद्दा अब सिर्फ एक बैंक्वेट हॉल तक सीमित नहीं रहा। यह राष्ट्रीय सम्मान, ऐतिहासिक प्रतीकों और राजनीतिक संवेदनशीलता से जुड़ गया है। अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो यह मामला और तूल पकड़ सकता है। क्या यह सिर्फ डिजाइन की गलती थी या किसी ने बिना सोचे-समझे ऐतिहासिक हस्तियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर लिया या फिर यह जानबूझकर किया गया कदम था? जब तक जांच पूरी नहीं होती, सच्चाई सामने नहीं आएगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
हरियाणा समाचार
वायरल खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Lucknow Horror: बहन के सामने बेटे ने किया पिता का मर्डर, आरी से किए शव के टुकड़े-नीले ड्रम में मिला धड़, Video
Recommended image2
Lucknow Shocker: घर बना क्राइम सीन, बेटे ने पिता को मारा, शरीर के हिस्से अलग-अलग फेंके, फिर...
Recommended image3
Morbi Road Accident: सड़क पर खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कुचला, Shocking CCTV
Recommended image4
Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?
Recommended image5
Big News: Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash, रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस 20 मिनट में बाद चतरा में क्रैश! 7 की मौत
Related Stories
Recommended image1
15 दिनों में 12 मौतें, हरियाणा के इस गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी से दहशत
Recommended image2
हरियाणा में किसान आय बढ़ाने पर जोर, MSP खरीद और सस्ता ऋण पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का बयान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved