MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत

Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत

Greek Coast Guard Collision: ग्रीस के चियोस द्वीप के पास आधी रात एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्टगार्ड जहाज की टक्कर में 14 प्रवासियों की मौत हो गई। पीछा हो रहा था या हादसा? नाव में बच्चे और गर्भवती महिला भी थीं। अब भी कई सवाल समुद्र में डूबे हैं।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Feb 04 2026, 12:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Greek Coast Guard Boat Collision: ग्रीस में एक बार फिर प्रवासी संकट (Migrant Crisis) ने दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने रख दी है। चियोस द्वीप (Chios Island) के तट के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार स्पीडबोट और ग्रीक कोस्टगार्ड (Hellenic Coast Guard) के जहाज की टक्कर के बाद कम से कम 14 प्रवासियों की मौत हो गई। यह हादसा न सिर्फ एक समुद्री दुर्घटना है, बल्कि कई अनसुलझे सवाल भी खड़े करता है।

26
Image Credit : X

टक्कर कैसे हुई? पीछा या हादसा?

ग्रीक अधिकारियों का कहना है कि प्रवासियों को ले जा रही स्पीडबोट “खतरनाक तरीके से” चल रही थी और व्रोन्टाडेस गांव के पास चियोस जलडमरूमध्य में उसका पीछा किया जा रहा था। इसी दौरान कोस्टगार्ड जहाज से उसकी टक्कर हो गई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह सिर्फ एक हादसा था या पीछा करते समय हुई गंभीर चूक?

Related Articles

Related image1
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Related image2
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
36
Image Credit : X

कितने लोग थे नाव में और कितने बचे?

हादसे के बाद 24 लोगों को जिंदा बचाया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भी कुछ लोग लापता हो सकते हैं। शुरू में सिर्फ चार मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन रात 11 बजे के बाद 10 और शव मिलने से मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई।

46
Image Credit : X

बच्चे और गर्भवती महिला कैसे फंसे इस त्रासदी में?

ग्रीक राज्य प्रसारक ERT के अनुसार, घायलों में सात बच्चे, एक गर्भवती महिला और दो कोस्टगार्ड अधिकारी भी शामिल हैं। यह जानकारी हादसे की गंभीरता को और बढ़ा देती है। कोस्टगार्ड ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि टक्कर की असली परिस्थितियां क्या थीं। इसी चुप्पी की वजह से यह घटना अब रहस्यमयी समुद्री हादसा बनती जा रही है।

56
Image Credit : X

रेस्क्यू ऑपरेशन कितना बड़ा था?

हादसे के तुरंत बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें चार कोस्टगार्ड जहाज, नागरिक गोताखोरों वाली एक निजी नाव और एक हेलीकॉप्टर शामिल था। अंधेरी रात और समुद्र की हालत ने राहत कार्य को और मुश्किल बना दिया।

66
Image Credit : X

क्या यह यूरोप के प्रवासी संकट की एक और कड़ी है?

एजियन सागर में प्रवासियों की मौतें नई नहीं हैं। बेहतर जिंदगी की तलाश में लोग जान जोखिम में डालकर समुद्री रास्ता चुनते हैं। चियोस की यह घटना फिर याद दिलाती है कि प्रवासी रास्ते अब भी जानलेवा बने हुए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
13 साल के इस लड़के ने परिवार को बचाने के लिए की 4 KM तैराकी-पढ़ें पूरी खबर...
Recommended image2
World Cancer Day : कौन हैं मुन्नी कैसारे जिन्हें मौत भी छू नहीं सकी, रामबाण थी ट्रिक
Recommended image3
फ्लाइट लेट हुई तो एयरलाइंस देने चाहिए पैसे! संसद में गूंजी राघव चड्ढा की आवाज
Recommended image4
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image5
‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
Related Stories
Recommended image1
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Recommended image2
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved