MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • टैरिफ पर ट्रंप की जिद! 24 घंटे में ही ग्लोबल टैरिफ 10 से 15 परसेंट बढ़ाया, अब आगे क्या होगा?

टैरिफ पर ट्रंप की जिद! 24 घंटे में ही ग्लोबल टैरिफ 10 से 15 परसेंट बढ़ाया, अब आगे क्या होगा?

Donald Trump Tariff Hike: डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 24 घंटे में ही 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। यह फैसला तब आया, जब एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उनकी टैरिफ पॉलिसी को रद्द कर दिया था। ऐसे में सवाल है, क्या नया टैरिफ कानूनी रूप से टिक पाएगा? 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 22 2026, 06:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का नया दांव

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के फैसले में कहा कि ट्रंप ने IEEPA (International Emergency Economic Powers Act) के तहत अपने अधिकारों से आगे बढ़कर टैरिफ लगाए थे। कोर्ट का मानना था कि यह कानून राष्ट्रपति को इतने बड़े टैरिफ पावर नहीं देता। फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने नया रास्ता अपनाया और ट्रेड एक्ट ऑफ 1974 (Trade Act of 1974) की सेक्शन 122 के तहत 15% तक टैरिफ लगाने का अधिकार इस्तेमाल किया। यह प्रावधान राष्ट्रपति को 150 दिनों तक मैक्सिमम 15% टैरिफ लगाने की अनुमति देता है, लेकिन इसके बाद बढ़ाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी।

25
Image Credit : Getty

हम और भी कड़े कदम उठा सकते हैं- ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल (Truth Social) पर पोस्ट करते हुए कहा कि कई देश दशकों से अमेरिका का फायदा उठा रहे थे और अब 15% का फुल वैलिड टैरिफ तुरंत लागू किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने IEEPA के तहत टैरिफ पर रोक लगाई है, लेकिन अन्य कानूनी विकल्प अभी भी खुले हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर वे और भी कठोर आर्थिक कदम उठा सकते हैं।

Related Articles

Related image1
Trump Tariff Refund: किसे मिलेगा टैरिफ रिफंड, कौन है पाने का असल हकदार?
Related image2
Trump Tariff: निकल गई ट्रंप की सारी हेकड़ी, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए टैरिफ
35
Image Credit : Getty

सेक्शन 122 क्या है और कितने दिन चलेगा ट्रंप का नया टैरिफ?

सेक्शन 122 का मकसद अमेरिका के बैलेंस ऑफ पेमेंट्स घाटे को कंट्रोल करना है, यानी जब आयात, निर्यात से काफी ज्यादा हो जाएं। लेकिन इसमें साफ लिमिट्स भी तय है। इसके अनुसार, मैक्सिमम 15% टैरिफ और मैक्सिमम 150 दिन तक चल सकते हैं, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। इसका मतलब यह फैसला पूरी तरह स्थायी नहीं है, लेकिन 5 महीने तक ग्लोबल बाजार में बड़ा असर डाल सकता है। इस टैरिफ के बढ़ने से अमेरिकी शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है, डॉलर मजबूत हो सकता है, उभरते बाजारों जैसे भारत में कैपिटल फ्लो प्रभावित हो सकता है।

45
Image Credit : Getty

भारत और दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?

  • अगर 15% टैरिफ लंबे समय तक लागू रहा तो इसके संभावित प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसमें पहला आयातित सामान जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, मशीनरी जैसी चीजें महंगी हो सकती हैं।
  • ग्लोबल सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ सकता है और कंपनियां प्रोडक्शन शिफ्ट करने पर मजबूर हो सकती हैं।
  • ट्रेड वॉर की आशंका होगी और बाकी देश जवाबी टैरिफ लगा सकते हैं।
  • भारतीय निर्यातकों पर असर पड़ेगा। टेक्सटाइल, फार्मा और आईटी हार्डवेयर सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं।
55
Image Credit : Getty

सेक्शन 301 की जांच भी शुरू

ट्रंप प्रशासन ने 'अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेस' के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत नई जांच शुरू करने की भी घोषणा की है। यह वही प्रावधान है जिसके तहत पहले चीन पर भारी टैरिफ लगाए गए थे। अगर ये जांचें तेज हुईं, तो आने वाले महीनों में और सख्त टैरिफ देखने को मिल सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सेक्शन 122 के तहत लिया गया फैसला भी कोर्ट में चुनौती झेल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मामला फिर से न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका
विश्व समाचार
डोनाल्ड ट्रम्प
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Weather Today: नोएडा, लखनऊ, प्रयागराज में गर्मी का नया अलर्ट, दिन में बढ़ता रहेगा तापमान!
Recommended image2
Weather Gurugram: गुरुग्राम में गर्मी का असर शुरू! धूप से बचने की कर लें तैयारी
Recommended image3
Today Delhi Weather: दिल्ली में प्री-समर का आगाज! जानिए कितना पहुंचेगा तापमान
Recommended image4
6 माह के शिशु को दी एक्सपायर्ड दवाई, खाते ही मौत..जानें कहां का मामला?
Recommended image5
Kasganj Family Death Case: बंद मकान से मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें, भीतर का मंजर देख उड़े पुलिस के होश
Related Stories
Recommended image1
Trump Tariff Refund: किसे मिलेगा टैरिफ रिफंड, कौन है पाने का असल हकदार?
Recommended image2
Trump Tariff: निकल गई ट्रंप की सारी हेकड़ी, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए टैरिफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved