BJP West Bengal Elections Victory : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी को पूर्ण बहूमत मिला है। यानि अब राज्य में भजापा की सरकार बनेगी। इस जीत के पीछे वैसे तो कई नेता हैं, लेकिन एक ऐसा लीडर है, जिसने पर्दे के पीछे ऐसी रणनीति बनाई जिससे ममता बनर्जी का किला ढहा दिया।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। पहली बार बंगाल के राजनीतिक एतिहास में भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीती है। यानि यह पहला मौका होगा जब भजापा सरकार होगी। इस जीत के लिए शुभेंदु अधिकारी से लेकर अमित शाह ने अहम भूमिका निभाई है। यहां तक की पीएम मोदी ने बंगाल में 20 से ज्यादा चुनावी रैलियां की हैं। लेकिन इस विक्ट्री में सबसे बड़ा रोल भूपेंद्र यादव का है। जिनकी रणनीति के कारण आज भाजपा को 130 सीट मिली हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं यह भूपेंद्र यादव...
भूपेंद्र यादव को क्यों कहते हैं रणनीतिकार लीडर
भूपेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता हैं, जिन्हें पार्टी संगठन, संसदीय मामलों और केंद्र सरकार के प्रशासन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वह वर्तमान में मोदी सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय मंत्री हैं। भूपेंद्र को पार्टी का एक अनुभवी रणनीतिकार माना जाता है और उन्हें कई राज्यों में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिल चुकी है।
भूपेंद्र यादव को कम समय में मिली बड़ी सफलता
30 जून, 1969 को अजमेर में जन्मे भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से लोकसभा सांसद हैं। जो एक राजनेता के साथ-साथ विद्वान अधिवक्ता भी हैं। 4 अप्रैल 2012 को वह पहली बार राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्हें दो साल बाद ही 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।


