MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Mamata Banerjee Fake Degree Controversy: ममता बनर्जी को नाम से क्यों हटाना पड़ा 'डॉक्टर'? क्या था उस 'फर्जी' PhD का सच

Mamata Banerjee Fake Degree Controversy: ममता बनर्जी को नाम से क्यों हटाना पड़ा 'डॉक्टर'? क्या था उस 'फर्जी' PhD का सच

Mamata Banerjee PhD Controversy: चुनावी नतीजों के रुझानों में ममता बनर्जी की TMC सत्ता से जाती नजर आ रही है। बंगाल राजनीति में फ्रंटफुट पर रहने वाली दीदी की जिंदगी में ऐसा वक्त भी आया, जब उन्हें अपनी डिग्री की वजह से बैकफुट पर आना पड़ा था।पढ़िए किस्सा

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 04 2026, 12:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

पश्चिम बंगाल: जब 29 साल की लड़की बनी राजनीति की 'जायंट किलर'

बात 1984 की है। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सहानुभूति की लहर थी। कांग्रेस ने जादवपुर सीट से एक 29 साल की साधारण कार्यकर्ता को मैदान में उतारा। नामांकन पत्र पर सरनेम तक नहीं था, बस ममता लिखा था। सामने कम्युनिस्टों के दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी थे। सबने मान लिया था कि ममता का चुनाव जीतना नामुमकिन है, लेकिन नतीजों ने सबको सन्न कर दिया। ममता ने सोमनाथ चटर्जी को करीब 20,000 वोटों से हरा दिया और देश की सबसे युवा सांसदों में से एक बन गईं। यहीं से उन्हें 'जायंट किलर' कहा जाने लगा।

25
Image Credit : ANI

ममता बनर्जी संसद पहुंचीं और नाम के आगे लगाया 'डॉक्टर'

1984 में सांसद बनने के बाद ममता ने अपने नाम की नेमप्लेट और आधिकारिक कागजों पर 'डॉ. ममता बनर्जी' लिखना शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका की 'यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट जॉर्जिया' से अपनी पीएचडी (PhD) पूरी की है। उस वक्त एक युवा महिला सांसद के नाम के आगे 'डॉक्टर' जुड़ना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और इसकी वजह से बड़ा विवाद छिड़ गया।

Related Articles

Related image1
Mamata Banerjee: 3:30 बजे उठकर चूल्हा फूंकने वाली लड़की कैसे बनी बंगाल की सीएम?, अब BJP के चक्रव्यूह में फंसी!
Related image2
सुवेंदु अधिकारी: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल नेता की सादगी, रणनीति और ज़मीनी पकड़ का अनकहा सच
35
Image Credit : ANI

ममता बनर्जी ने जहां से डॉक्टरी की पढ़ाई की, वह वजूद में ही नहीं

जैसे ही ममता के विरोधी सक्रिय हुए, इस डिग्री की जांच शुरू हो गई। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने संसद से लेकर कोलकाता तक हड़कंप मचा दिया। पता चला कि जिस 'यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट जॉर्जिया' का ममता जिक्र कर रही थीं, उसका तो पूरी दुनिया में कोई वजूद ही नहीं था। उसका कोई कैंपस तक नहीं है। उस नाम की कोई यूनिवर्सिटी अमेरिका में नहीं मिली। वह महज कागजी या फर्जी यूनिवर्सिटी निकली। जैसे ही यह खबर फैली, ममता बनर्जी की काफी किरकिरी हुई। उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप अपने नाम के आगे से 'डॉक्टर' हटा लिया।

45
Image Credit : X Handle

ममता बनर्जी की डिग्री विवाद को राजीव गांधी ने हंसकर टाला

उस वक्त के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस विवाद को ज्यादा तूल नहीं दिया और इसे हंसकर टाल दिया। उन्होंने ममता को बंगाल में बड़ी जिम्मेदारियां भी दीं। कहा जाता है कि राजीव गांधी, ममता को बंगाल के ही बड़े नेता प्रणव मुखर्जी के खिलाफ तैयार कर रहे थे, लेकिन 1989 के चुनाव में राजीव सरकार बहुमत से पीछे रह गई और ममता भी अपनी सीट हार गईं।

55
Image Credit : ANI

Bengal Election Result: क्या कह रहा है बंगाल का मूड?

सालों बाद आज फिर बंगाल एक बड़े सियासी मोड़ पर खड़ा है। 293 सीटों पर हो रही गिनती के ताजा हालात की बात करें, तो दोपहर 12 बजे तक भाजपा (BJP) करीब 160 सीटों पर आगे चल रही है, तो टीएमसी (TMC) सिर्फ 117 पर फंसी नजर आ रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल समाचार
ममता बनर्जी
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
'रसगुल्ला, जलेबी और कढ़ी पकौड़ा...' जीत के जश्न की शुरू तैयारी, BJP ऑफिस में सुबह से पक रहे पकवान!
Recommended image2
TVK Thalapathy Vijay Net Worth 2026: 600 Cr दौलत-जीरो कर्ज, परिवार के हर सदस्य को दिए करोड़ों उधार
Recommended image3
Mamata Banerjee: 3:30 बजे उठकर चूल्हा फूंकने वाली लड़की कैसे बनी बंगाल की सीएम?, अब BJP के चक्रव्यूह में फंसी!
Recommended image4
शून्य से शिखर तक: 15 साल में BJP ने कैसे बदली बंगाल की सियासत? जिससे दरक गया ममता का किला
Recommended image5
Now Playing
Assembly Election Result: नतीजों से पहले बड़ा दांव! BJP पहुंची महाकाल के दरबार- क्या तय हो गई जीत?
Related Stories
Recommended image1
Mamata Banerjee: 3:30 बजे उठकर चूल्हा फूंकने वाली लड़की कैसे बनी बंगाल की सीएम?, अब BJP के चक्रव्यूह में फंसी!
Recommended image2
सुवेंदु अधिकारी: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल नेता की सादगी, रणनीति और ज़मीनी पकड़ का अनकहा सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved