MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Mamata Banerjee: 3:30 बजे उठकर चूल्हा फूंकने वाली लड़की कैसे बनी बंगाल की सीएम?, अब BJP के चक्रव्यूह में फंसी!

Mamata Banerjee: 3:30 बजे उठकर चूल्हा फूंकने वाली लड़की कैसे बनी बंगाल की सीएम?, अब BJP के चक्रव्यूह में फंसी!

Mamata Banerjee Life Story: बंगाल चुनाव के रूझानों में ममता बनर्जी का किला ढहता नजर आ रहा है। भवानीपुर सीट से वह पीछे चल रही हैं। 15 साल से सत्ता में चल रही दीदी का बचपन संघर्षों में बीता है। जानिए 3:30 बजे उठकर चूल्हा फूंकने वाली लड़की कैसे बनी CM? 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : May 04 2026, 11:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

ममता बनर्जी की फैमिली और बचपन

ममता बनर्जी का जन्म कोलकाता की एक छोटी सी गली, हरीश चटर्जी स्ट्रीट में हुआ था। उनका परिवार दो कमरों के मकान में रहता था। बचपन में उन्हें घर के लोग प्यार से 'मोनाबाबा' बुलाते थे। पिता सरकारी ठेकेदार थे और घर में सब ठीक चल रहा था, लेकिन जब ममता सिर्फ 15 साल की थीं, तब पिता का साया सिर से उठ गया। उस दिन ने 'मोनाबाबा' का बचपन छीन लिया। घर में बीमार मां और 5 छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी अचानक ममता के कंधों पर आ गई।

25
Image Credit : Getty

सुबह 3:30 उठना, चूल्हा फूंकना और पढ़ाई करना

तंगहाली के उस दौर में ममता की जिंदगी काफी कठिन थी। वह रोज सुबह तड़के 3:30 बजे उठ जाती थीं और चूल्हा फूंकती थीं। भाइयों के लिए खाना बनाना और उन्हें स्कूल भेजना उनकी रोज की ड्यूटी थी। इतनी गरीबी और काम के बोझ के बावजूद उन्होंने इतिहास, शिक्षाशास्त्र और वकालत की डिग्री हासिल की। यही वह समय था जब उन्होंने राजनीति की राह चुनी और कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI से जुड़ गईं।

Related Articles

Related image1
सुवेंदु अधिकारी: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल नेता की सादगी, रणनीति और ज़मीनी पकड़ का अनकहा सच
Related image2
Suvendu Adhikari: 'सरकार तो BJP ही बना रही है', वोटों की गिनती के बीच शुभेंदु अधिकारी का बयान
35
Image Credit : X Handle

कांग्रेस से अलग बनाई अपनी पार्टी

कांग्रेस में रहते हुए ममता को लगने लगा था कि कुछ नेता कम्युनिस्टों के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने ऐसे नेताओं को 'तरबूज' कहना शुरू कर दिया यानी ऊपर से हरा (कांग्रेस) और अंदर से लाल (कम्युनिस्ट)। इसी बगावत और सोनिया गांधी से हुई एक कड़वी मुलाकात के बाद, 1 जनवरी 1998 को ममता ने अपनी अलग पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) बनाई। उन्होंने खुद इसका चुनाव चिह्न (मिट्टी से उगते दो फूल) डिजाइन किया था।

45
Image Credit : X Handle

बंगाल में पहली बार सत्ता में ममता बनर्जी का कब्जा

ममता बनर्जी की राजनीतिक पहचान एक ऐसी 'स्ट्रीट फाइटर' की रही है, जिसने अपमान का जवाब हमेशा अपनी जिद और संकल्प से दिया है। साल 1993 की वह रात उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ थी, जब एक मूक-बधिर पीड़िता के लिए न्याय मांगते हुए उन्हें सचिवालय (राइटर्स बिल्डिंग) से पुलिस ने बालों से पकड़कर सीढ़ियों से नीचे घसीटा था। आधी रात को लॉकअप में बंद होने के बाद, ममता ने उसी अपमान की आग में जलते हुए एक भीषण कसम खाई थी कि वह अब उस बिल्डिंग में तभी कदम रखेंगी, जब खुद मुख्यमंत्री बनेंगी। उनकी इस छवि को और मजबूती तब मिली जब साल 1990 में एक प्रदर्शन के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ और उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। अस्पताल के बिस्तर पर पट्टियों में लिपटे उनके चेहरे ने बंगाल की राजनीति में एक नई 'दीदी' को जन्म दिया, जिसने आखिरकार 2011 में अपनी कसम पूरी की और 34 साल पुराने वामपंथी शासन को उखाड़ फेंका।

55
Image Credit : Mamata Banerjee X Handle

क्या बंगाल चुनाव 2026 के चक्रव्यूह में फंसी ममता दीदी

आज बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान ममता बनर्जी के लिए अच्छे नहीं दिख रहे हैं। सुबह 11 बजे तक भाजपा फिलहाल 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 115 पर सिमटती दिख रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ममता बनर्जी अपनी खुद की सीट भवानीपुर से पीछे चल रही हैं और सुवेंदु अधिकारी आगे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल समाचार
ममता बनर्जी
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शून्य से शिखर तक: 15 साल में BJP ने कैसे बदली बंगाल की सियासत? जिससे दरक गया ममता का किला
Recommended image2
Now Playing
Assembly Election Result: नतीजों से पहले बड़ा दांव! BJP पहुंची महाकाल के दरबार- क्या तय हो गई जीत?
Recommended image3
Tamilnadu Election Results: एक्टर विजय के इन 7 बड़े वादों से DMK चारों खाने चित, जानें किसके लिए क्या?
Recommended image4
Now Playing
Assembly Election 2026 Result: BJP का ‘जश्न मोड’ ON! बीजेपी HQ में जलेबी तैयार
Recommended image5
Vijay की सुनामी: तमिलनाडु में 'मास्टर' स्ट्रोक! द्रविड़ पार्टियों को पछाड़कर TVK सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर
Related Stories
Recommended image1
सुवेंदु अधिकारी: पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल नेता की सादगी, रणनीति और ज़मीनी पकड़ का अनकहा सच
Recommended image2
Suvendu Adhikari: 'सरकार तो BJP ही बना रही है', वोटों की गिनती के बीच शुभेंदु अधिकारी का बयान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved