कौन हैं MP की ये नायब तहसीलदार मैडम, कुदरत के कहर में भी भूली इंसानियत!
Gwalior Naib Tehsildar Puja Mavai Controversy : मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में एक नायब तहसीलदार मैडम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां उनको अपने अफसर शाही वाले रूतबे में किसानों का दर्द नहीं दिखा।

भितरभात तहकील में तहसीलदार हैं मैडम
तस्वीर में गुस्से में नजर आ रहीं यह अफसर मैडम मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के भितरभात तहकील में नायब तहसीलदार पूजा मवई हैं। जो कुछआ गांव में कुदरत के कहर का निरीक्षण करने पहुंची थीं। लेकिन उन्होंने गाड़ी से उतरते ही ऐसा रौब झाड़ा कि किसान और मजदूर हाथ जोड़ते रह गए, लेकिन मैजम ने उनकी एक नहीं सुनी।
कुदरत की कहर में हुआ सब तबाह
दरअसल, नायब तहसीदार मैडम अपने क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल देखने पहुंची थीं। किसानों का कुदरत की कहर में सालभर की मेहनत खराब हो चुकी थी। वह मैडम से खेत जाकर फसल देखने की विनती कर रहे थे। लेकिन मैडम साहिब खेत ना जाकर गांव से ही लौटना चाह रही थीं। किसान विनती करते रहे, पर मैडम खेत जाने के लिए तैयार नहीं थीं।
मैडम की बात सुनते ही बरपा किसानों का गुस्सा
जब नायब तहसीलदार मैडम औपचारिक खानापूर्ति कर लौटना चाहती थीं। जब किसानों ने उनको अपनी पीड़ा बताई तो मैडम गुस्से में आ गईं और झल्लाते हुए बोलीं, '' साइड हो जाओ...साइड हो जाओ... मुझसे बात करने का ये कोई तरीका है? फिर क्या था अफसर मैडम का रवैया देखकर किसान भी गुस्से में आ गए और दो टूक बोले-आप जाइए हमें नहीं कराना आपसे कोई सर्वे, जो हमारी किस्मत में था वो सब तबाह हो गया।
भितरवार SDM राजीव समाधिया खुद पहुंचे
जब मामले ने तूल पकड़ा तो भितरवार SDM राजीव समाधिया खुद मैडम को लेकर कछुआ गांव पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा-आपका जो भी नुकसान हुआ उसे जाकर हम खेत पर जाकर देख रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार सर्वे टीम फील्ड में ही जाएगी। नियमों के तहत जो आपका मुआवजा बनेगा वो आपको मिलेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।