MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ

New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ

New Noida City Project: ग्रेटर नोएडा के पास प्रस्तावित न्यू नोएडा सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण की दर 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों में नए शहर का विकास होगा। सरकार की मंजूरी के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 04 2026, 05:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जमीन अधिग्रहण की दर तय, किसानों और निवेशकों की बढ़ी निगाहें
Image Credit : META AI

जमीन अधिग्रहण की दर तय, किसानों और निवेशकों की बढ़ी निगाहें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे इलाकों में विकास की रफ्तार अब सिर्फ इमारतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नए शहरों की रूपरेखा तैयार होने लगी है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के पास प्रस्तावित न्यू नोएडा सिटी को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। उद्योग, फिल्म सिटी और एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं की संभावनाओं ने इस क्षेत्र को विकास के केंद्र में ला खड़ा किया है। बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अब इस नए शहर को आकार देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

25
80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर
Image Credit : META AI

80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर

प्रस्तावित न्यू नोएडा सिटी का विस्तार दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के करीब 80 गांवों की जमीन पर किया जाना है। योजना के तहत प्राधिकरण किसानों से सीधे जमीन लेने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नए शहर का उद्देश्य न केवल आवासीय जरूरतों को पूरा करना है, बल्कि रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा करना है।

Related Articles

Related image1
6 साल तक कराई बाल मजदूरी, दीवान पलंग से निकली नाबालिग बच्ची की दर्दनाक कहानी
Related image2
लखनऊ पुलिस का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग, इंस्पेक्टर को देनी पड़ी सफाई
35
5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई दर
Image Credit : META AI

5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई दर

सूत्रों के अनुसार, किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर प्रस्तावित की गई है। प्राधिकरण की ओर से जमीन की दरों को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

45
जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी नई व्यवस्था की लगाम
Image Credit : META AI

जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी नई व्यवस्था की लगाम

न्यू नोएडा सिटी के मास्टर प्लान को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शामिल गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री में अचानक तेजी देखी गई है। इसी को नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण अब रजिस्ट्री प्रक्रिया पर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पहले रजिस्ट्री पर रोक लगाने की बात सामने आई थी, लेकिन सरकार और प्रशासन इस विकल्प के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में अथॉरिटी एक वैकल्पिक और संतुलित व्यवस्था पर काम कर रही है, जिससे अनियंत्रित जमीन सौदे रोके जा सकें और किसानों के हित भी सुरक्षित रहें।

55
तय समय में जमीन नहीं खरीदी तो किसान को मिलेगी छूट
Image Credit : META AI

तय समय में जमीन नहीं खरीदी तो किसान को मिलेगी छूट

अधिकारियों के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत प्राधिकरण आवेदन मिलने के बाद दो महीने या उससे कम समय में तय दर पर जमीन खरीदने का फैसला करेगा। यदि निर्धारित समय-सीमा में जमीन नहीं ली जाती है, तो किसान को किसी अन्य खरीदार को जमीन बेचने की अनुमति होगी। इसके अलावा, यदि प्राधिकरण जमीन खरीदने से इनकार करता है, तो संबंधित अधिकारी को उसका स्पष्ट कारण भी बताना होगा। इस प्रावधान को किसानों के हित में एक पारदर्शी कदम माना जा रहा है।

न्यू नोएडा सिटी को लेकर जिस तरह की योजनाएं सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि यह इलाका आने वाले वर्षों में बड़े शहरी और औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी, संभावित रोजगार और आधुनिक बुनियादी ढांचे के चलते यहां निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ना तय माना जा रहा है।

हालांकि, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया और अंतिम दरों को लेकर अभी सरकार की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है। ऐसे में किसानों, निवेशकों और स्थानीय लोगों की निगाहें आने वाले फैसलों पर टिकी हुई हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
Recommended image2
CM योगी से जिद पूरी करवा रहे हैं बच्चे, अद्भुत हैं मुख्यमंत्री की ये 5 तस्वीरें
Recommended image3
CM Yogi Initiative: अयोध्या धाम में बनेगी माता सीता के जीवन को समर्पित वैदेही आर्ट गैलरी
Recommended image4
Now Playing
Lok Sabha Hungama: Rahul Gandhi को बोलने दो के लगे नारे, भयंकर हंगामे के बाद उठाया गया ये कदम
Recommended image5
घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
Related Stories
Recommended image1
6 साल तक कराई बाल मजदूरी, दीवान पलंग से निकली नाबालिग बच्ची की दर्दनाक कहानी
Recommended image2
लखनऊ पुलिस का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग, इंस्पेक्टर को देनी पड़ी सफाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved