Ram Navmi 2026 : कटरा, जम्मू से लेकर कर्नाटक तक... रामनवमी पर दिखा ऐसा उत्साह

चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी पर अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। देशभर से आए भक्तों ने लंबी कतारों में दर्शन कर भक्ति और उत्साह से भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया।

Share this Video

चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसा ही नजारा तमाम अन्य जगहों पर भी देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर देखी गईं। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान राम के जन्मोत्सव को भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

Related Video