बिहार की राजधानी पटना में इस साल हुई भारी बारिश से बाढञ आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बिहार हाई कोर्ट के एक वकील ने सीएम, डिप्टी सीएम और 8 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 24 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में पूछताछ के लिए भेज दिया। अदालत ने ईडी से कहा है कि प्रत्येक 48 घंटे में उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाए>।
भारत-पाकिस्तान के बीच यह गलियारा करतारपुर के दरबार सिंह को भारत में पंजाब के गुरुदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक तीर्थस्थल से जोड़ेगा। तीर्थयात्रियों को सिर्फ एक परमिट लेकर इस गलियारे के जरिए करतारपुर साहिब की यात्रा कर सकेंगे।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा राष्ट्रीय भावनाओं को नहीं समझते। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया गया और अब महाराष्ट्र एवं हरियाणा के चुनाव में भी जनता उन्हें कड़ी सजा देगी।’’
गांधी ने कहा, ‘‘मैं इस लूट के विरोध में उन सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।’’
राकांपा नेता धनंजय मुंडे परली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता पंकजा मुंडे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।
ट्रैफिक नियमों में बदलाव के बाद सबसे आगे रही हरियाणा पुलिस का एक अजब कारनामा सामने आया है। यहां के हापुड़ में पुलिस ने हेलमेट ना पहनने पर एक ट्रैक्टर चालक का ही चालान काट दिया।
एक समय राज्य की राजनीति में प्रभुत्व रखने वाली इनेलो को हाशिये पर धकेलते हुए जजपा उसे कई सीटों पर अच्छी टक्कर दे रही है। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल द्वारा स्थापित इनेलो के प्रभाव वाली हर सीट पर जजपा उनकी विरासत की उत्तराधिकारी साबित हो रही है।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को चंद्रयान मिशन 2 के तहत IIRS पेलोड से खीचीं गई चंद्रमा की पहली तस्वीर जारी की है।
हर 10वीं महिला को कार्यस्थल पर करना पड़ा है यौन उत्पीड़न का सामना: रिपोर्ट